Cli

RS में डिप्टी लीडर से हटाए जाने पर राघव चढ्ढाका छलका दर्द, बोले- खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं

Uncategorized

मुझे जबजब पार्लियामेंट में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे टॉपिक्स उठाता हूं जिसे आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता है। लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना पब्लिक इश्यूज पर बात करना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया, कोई गलती कर दी। हैव आई डन समथिंग रोंग? यह सवाल आज मैं इसलिए पूछ रहा हूं

क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को यह कहा है कि राघव चड्डा के पार्लियामेंट में बोलने पर रोक लगा दी जाए। जी हां, आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को यह सूचित किया है कि राघव चड्डा को पार्लियामेंट में बोलने का मौका ना दिया जाए। अब भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा? मैं तो जब बात करता हूं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने की बात रखी। जोatो ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स की प्रॉब्लम रखी। खाने में मिलावट का मुद्दा उठाया। टोल प्लाजा लूट से लेकर बैंक चार्जेस लूट की बात करी। यहां तक कि मिडिल क्लास पे टैक्स के बोझ से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक क्यों करी जाती है?

टेलीकॉम कंपनियां कैसे 12 महीने में 13 बार हमसे रिचार्ज कराती हैं। डाटा रोलओवर नहीं देती हैं। रिचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग रोक देती है। तमाम इश्यूज मैंने सदन में उठाए। और यह मुद्दे उठाने के बाद देश के आम आदमी का तो फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी का क्या नुकसान हुआ? भला कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज को क्यों बंद करना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे अनलिमिटेड प्यार देते हैं। मैं जबजब आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मुझे सपोर्ट करते हैं, मुझे शाबाशी देते हैं। मेरा हौसला बढ़ाते हैं।

मैं आपको कहना चाहता हूं थैंक यू। ऐसे ही मेरा हाथ और मेरा साथ थामे रखिएगा, छोड़िएगा मत। मैं आपसे हूं और मैं आपके लिए हूं। और जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया। मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं।

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है। जय हिंद। नमस्कार, मैं हूं मानक गुप्ता। अगर आपको हमारा यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें और हां, हमें सब्सक्राइब और फॉलो करना ना भूलें [संगीत] ताकि आप देश और दुनिया की कोई खबर मिस ना करें। तो जुड़े रहिए हमारे साथ और देखते रहिए न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *