Cli
priyana raghav

राघवचड्ढा के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, जीजू के लिए दिया इतना बड़ा बलिदान..

Hindi Post

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अपने कजिंस को वह अक्सर सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। इसी बीच उन्होंने प्रणीति चोपड़ा के पति और राजनेता राघव चड्ढा की एक पोस्ट पर कमेंट किया है जो अब वायरल हो रहा है। जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। जबकि अन्य संसद सदस्य अशोक मित्तल से उन्हें रिप्लेस कर दिया है।

इसी के चलते उन्होंने पर एक वीडियो शेयर किया है। जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है खामोश करवाया गया हूं हारा नहीं हूं। वहीं राघव चड्डा के एक दूसरे पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया है। राघव चड्डा ने एक वीडियो मॉनटज शेयर किया जिसमें उन्होंने संसद के अलग-अलग सत्रों में उठाए गए मुद्दों को हाईलाइट किया है।

क्लिप में उन्हें शिक्षा बेरोजगार के बीच अंतर, एक राष्ट्र एक चिकित्सा उपचार, वेतन, इंडेक्सेशन और भगत सिंह को भारत रत्न देने की, अपनी मांग जैसे मुद्दों पर बात करते हुए दिखाया गया है। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में दिल वाली आंखें, तालियां और क्लैप करने वाली इमोजी शेयर किया है। जिससे साफ पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा जीजू राघव चड्ढा के साथ खड़ी हैं।

बता दें कि राघव चड्ढा ने परणीति चोपड़ा से शादी की है जो प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। इससे पहले राघव चड्ढा की पत्नी और एक्ट्रेस परीति चोपड़ा ने भी Instagram स्टोरी पर पति का वीडियो शेयर किया था और उन्होंने सपोर्ट किया था। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया। जबकि प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो पिछले साल राघव चड्ढा के 37वें बर्थडे पर प्रणीति चोपड़ा के साथ एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर किया था

जो कपल की सगाई की फोटो थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे राघव चड्ढा। आपके लिए आने वाला साल सेहत खुशियों और अपने नन्हे मुन्नों के साथ नए रोमांच से भरा हो। वहीं इस पोस्ट में उन्होंने कजिन परिणति चोपड़ा को टैग भी किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इंडियन सिनेमा में कमबैक करने के लिए तैयार हैं।

वह एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद आती जाती रहती हैं। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *