दुखों से भरी रही है प्रभु देवा की जिंदगी। कैंसर ने छीनी डांस के देवा की सबसे बड़ी खुशी। 13 साल का बेटा हुआ कैंसर का शिकार तो बीवी से नफरत करने लगे प्रभु देवा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने बढ़ाई पतिप के बीच दूरियां। तलाक के लिए चुकाई बड़ी कीमत। फिर चोरी छिपे दूसरी बार बसाया घर। 50 की उम्र में बने चौथी बार पिता। डांसर, कोरियोग्राफर, एक्टर, डायरेक्टर, टैलेंट की खान है प्रभु देवा।
लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही दर्द और [संगीत] विवादों से भरी रही है। जहां एक तरफ प्रभु देवा ने अपने डांस से पूरी दुनिया को दीवाना बनाया, वहीं दूसरी तरफ उनकी जिंदगी में एक ऐसा तूफान भी आया जिसने उन्हें ना सिर्फ छपकझोर कर रख दिया बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी भूचाल आ गया। यह तूफान था प्रभुदेवा के बड़े बेटे की कैंसर से मौत। दरअसल प्रभुदेवा ने साल 1995 में रामलता से शादी की थी।
इस शादी से प्रभु देवा तीन बेटों के पिता बने। हालांकि उनकी जिंदगी में तूफान तब आया जब प्रभुदेवा का सबसे बड़ा बेटा विशाल ब्रेन कैंसर की [संगीत] चपेट में आ गया। बेटे को कैंसर की खबर ने प्रभु देवा को बुरी तरह से हिलाकर रख दिया। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए प्रभु देवा ने जमीन आसमान एक कर दिए। विदेश से भी डॉक्टरी सलाह ली लेकिन विशाल को बचाया नहीं जा सका। साल 2008 प्रभु देवा की जिंदगी का सबसे मनहूस साल साबित हुआ।
जब से लड़ते हुए 13 साल के विशाल ने दम तोड़ दिया। एक पिता के लिए इससे बड़ा दर्द शायद ही कोई और हो सकता था। कहा जाता है कि बेटे की मौत ने प्रभु देवा को पूरी तरह से बदल दिया। वो अंदर ही अंदर टूट गए और इसी दर्द के बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी भी बिखरने लगी। प्रभुदेवा की पहली पत्नी रामलत के साथ उनका रिश्ता पहले ही तनाव में था,
लेकिन बेटे की मौत के बाद हालात और बिगड़ [संगीत] गए। कहा जाता है कि अपनी ही बीवी से प्रभु देवा नफरत करने लगे थे। इसी दौरान साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयन तारा के साथ प्रभु देवा का नाम जुड़ने लगा। दोनों के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की खबरें मीडिया में छा गई और यह अफेयर उनकी शादी में दरार की सबसे बड़ी वजह बना। रिपोर्ट्स के मुताबिक लता ने खुलेआम इस रिश्ते का विरोध किया।
यहां तक कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किए और कानूनी कदम उठाने की धमकी भी दी। मामला इतना बढ़ गया कि यह विवाद सुर्खियों में छा गया। आखिरकार साल 2011 में प्रभु देवा और लता का तलाक हो गया। लेकिन यह तलाक आसान नहीं था। कहा जाता है कि प्रभुदेवा को इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी का बड़ा हिस्सा लता के नाम किया।
करीब 20 से ₹25 करोड़ की संपत्ति और अन्य एसेट्स उन्हें अपनी बीवी को देने पड़े। साथ ही बच्चों की जिम्मेदारी भी मां के पास रही। हालांकि नयन तारा के साथ भी प्रभु देवा का रिश्ता नहीं टिका। बीवी से तलाक के बाद ऐसा लगा कि अब प्रभु देवा और नयन तारा एक हो जाएंगे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया। पहले बेटे की मौत फिर शादी का टूटना और फिर प्यार का भी साथ छोड़ देना।
प्रभु देवा की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव [संगीत] आए। हालांकि साल 2020 में प्रभु देवा उस वक्त सुर्खियों में छा गए जब लॉकडाउन के बीच उन्होंने चुपचाप शादी कर ली। उन्होंने मुंबई की फिजियोथरेपिस्ट हिमानी सिंह के साथ-साथ फेरे लिए। यह शादी उन्होंने काफी प्राइवेट रखी और लंबे समय तक इसकी जानकारी भी सामने नहीं आने दी।
50 साल की उम्र में प्रभुदेवा दूसरी शादी से एक बेटी के पिता बने। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी को बेहद प्राइवेट रखते हैं। बीते साल प्रभुदेवा ने अपने बेटे ऋषि राघवेंद्र को इंट्रोड्यूस करवाया। ऋषि हूबहू अपने पिता की तरह दिखते हैं