Cli
pak and afgan

पाकिस्तान ने मा!रे 400 अफगानी, भारत का मुस्लिमों पर बड़ा ऐलान!..

Hindi Post

200 मिलियन मुस्लिम्स पूरी दुनिया में इस वक्त ईरान इजराइल जंग की चर्चा है। लेकिन भारत के पड़ोस में एक ऐसी जंग शुरू हुई है जो पाकिस्तान के खात्मे के साथ ही खत्म होगी। बुज्ज़िल पाकिस्तानी सेना ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान के एक अस्पताल पर हमला कर दिया। इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों या कहे 400 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा घायल हैं।

आपको बता दें कि भारत लगातार अफगानिस्तान को खाना, दवाई और मेडिकल किट्स भेजता रहता है। इस बात की पूरी संभावना है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के जिस अस्पताल पर हमला किया है, वहां भी भारत की दवाइयां पहुंची होंगी। लेकिन पाकिस्तान ने उसी अस्पताल को उड़ा दिया। अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमले के बाद चल रहे अस्पताल के सामने बैठकर रो रहे इस शख्स को देखिए।

इसकी चीखें आपका सीना चीर देंगी। लेकिन पूरी दुनिया ने इस खबर से मुंह फेर लिया है। लेकिन भारत ने एक तगड़ा बयान देकर तूफान उठा दिया है। भारत ने पहली बार मुस्लिमों के लिए वो कहा है जो इस्लाम के ठेकेदार 57 मुस्लिम देश तक नहीं बोल पाए। भारत ने एक बड़ा पक्ष ले लिया है और अब भारत अफगानिस्तान के साथ है। भारत ने मुस्लिमों का नाम लेकर पहली बार संयुक्त राष्ट्र में वह बयान दिया है जिसे देने की हिम्मत किसी देश ने नहीं दिखाई।

भारत ने क्या कहा है वो पूरा बयान आपको आगे सुनवाएंगे। लेकिन उससे पहले जल्दी से उस अस्पताल के अंदर की तस्वीरें देख लीजिए जिसे पाकिस्तान ने जलाकर राख कर दिया है। यह अस्पताल एक बड़ा रिहैबिलिटेशन सेंटर था। यहां नशे की लत छुड़वाने के लिए सैकड़ों मरीज इस उम्मीद में भर्ती हुए थे कि उन्हें दूसरी जिंदगी मिलेगी। लेकिन पाकिस्तान ने बिस्तरों पर सो रहे इन मरीजों को मार दिया।

हैरानी की बात देखिए कि कश्मीर के जो लोग ईरान के लिए सड़कों पर रैलियां निकाल रहे थे वो अफगानिस्तान के लिए घरों से ही नहीं निकल रहे। भारत के वामपंथी और मुस्लिम भी गाज़ा के लिए अभी तक चिल्ला रहे हैं। लेकिन अफगानिस्तान के लिए बिल्कुल खामोश हैं। कुछ समय पहले अफगानिस्तान के क्रिकेट प्लेयर्स इसी अस्पताल में मरीजों से मिलने भी गए थे। इनके चेहरे पर खुशी देखिए लेकिन अब इनमें से कोई भी जिंदा नहीं है।

लेकिन इस दुखद घटना के बीच भारत ने इस्लाम के नाम पर दुकान चला रहे देशों और लोगों को बेनकाब कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा है कि भारत तो 20 करोड़ मुसलमानों का घर है लेकिन मुस्लिम देश पाकिस्तान रमजान के महीने में अपने ही देश के अहमदिया मुसलमानों को मार रहा है।

अफगानिस्तान में बम गिराकर मासूम लोगों की जान ले रहा है। लेकिन पाकिस्तान की हिम्मत देखिए कि वो मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचारों की बातें करता है। भारतीय डिप्लोमेट ने कहा कि ओआईसी के 57 मुस्लिम देश भी कश्मीर पर बयान देते हैं। भारत के मुस्लिमों पर अपना ज्ञान देते हैं। लेकिन पाकिस्तान को हथियार देने वाले देश यही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *