Cli
modi navajj

मैं लाहौर जाकर उनकी क्षमता देख आया हूं – पीएम मोदी..

Hindi Post

अब एक नई सलाह आपको दी गई है कि भाई पाकिस्तान से जरा डर के रहो। उसके पास न्यूक्लियर बम है। ऐसा है वो ताकत वो मैं खुद लाहौर जाकर के चेक करके आया हूं। और बिना बिना कोई सिक्योरिटी चेक में सीधा चला गया था। [प्रशंसा] और वहां पर एक रिपोर्टर रिपोर्ट कर रहा था आ अल्लाह तौबा हाय अल्लाह तौबा।

ये बिना वीजा कैसे आ गए? ये ये चर्चा थी टीवी पे। ये ये बिना वीजा कैसे आ गए? अरे वो तो मेरा ही देश था यार किसी जमाने में। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] पहले मोदी जी हम लोग परेशान रहते थे पाकिस्तान से यहां आए मार के चले गए यहां आए मार के चले गए फिर से स्ट्राइक हुआ एयर स्ट्राइक हुआ वो पिछले टर्म की बात थी इस टर्म में पाकिस्तान के लोग बड़ी लंबी लिस्ट दे रहे हैं अननोन आदमी आके मार जाता है मुद्दा वो नहीं है

पाकिस्तान के लोग परेशान है। मैं जानता हूं। उनकी परेशानी का कारण भी मैं हूं। यह भी मैं जानता हूं। [प्रशंसा] लेकिन दुख इस बात का है जब मेरे देश का ही एक व्यक्ति जिम्मेवार व्यक्ति जिम्मेवार पार्टी का व्यक्ति यह कहे कि कसाब को यानी कसाब ने हमारे देशवासियों को नहीं मारा था। हमारे देशवासियों ने ही हमारे देशवासियों को मारा था। पाकिस्तान की फेवर में कसाब की फेवर में मेरे देश के एक पार्टी जो सालों तक सत्ता में रही है।

जब 2611 हुई तब वो पावर में थे। उनकी तरफ से जब यह बयान आ जाए कि यह कोई पाकिस्तान के लोगों ने आतंकवाद नहीं किया था। हिंदुस्तान के लोगों ने किया था। तब जाकर के माथा श्रम से झुक जाता है। बहुत दर्द होता है। मुझे मेरी वहां से खबर आया कि भ हमारा ये मारा, हमारा वो मारा, हमारा ढिकना मारा। अब वो रोते रहे वो तो मैं समझ सकता हूं। जी यहां वाले क्यों रोते हैं मैं समझ नहीं रहा हूं।

यहां वालों ने एक और ऐसी बात कही थी जो बहुत शर्मनाक है। जब राम मंदिर बनके तैयार होने वाला था तो उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि ट्रेन में राम भक्तों को ले जाएंगे और पाकिस्तान की मदद से उस ट्रेन के ऊपर गोले बरसाएंगे। लोग मर जाएंगे, दंगे होंगे और फिर मोदी जी चुनाव जीत जाएंगे। अब दंगे तो नहीं हुए। कोई ट्रेन भी नहीं जली। अब जाकर के उनको किसी ने पूछना चाहिए कि भ आपका आप कोई दवाई ववाई लेते हैं कि नहीं लेते?

कोई मेडिकल चेकअप कराया कि नहीं कराया? कोई तो पूछो जाके भाई। चलिए आप ये सवाल नहीं पूछ सकते। लेकिन उनकी हेल्थ का तो पूछो। उनकी बीमारी क्या है? ये तो पूछो। क्योंकि ऐसी बातें ऐसे नहीं निकलती भाई। कोई स्वस्थ मनुष्य थोड़ा करता है। तो सचमुच में आप जैसे लोग और आप लोगों की पहुंच हर जगह पे होती है। जरा पूछो तो भाई अब तयत ठीक है ना?


ये पूछना चाहिए उनको। कुछ नहीं हुआ फिर भी 400 पार। [हौसला बढ़ाने की आवाज़] [प्रशंसा] हम क्योंकि पाकिस्तान की चर्चा कर रहे थे। वहां के लोग के इंटरेस्टिंग वीडियोस मैंने देखे। जब चंद्रयान उतरा चंद्रमा पर तो उन्होंने कहा कि हम तो ऑलरेडी चंद्रबा पर हैं। गड्ढे हैं, अंधेरा है, बिजली नहीं है, पानी नहीं है। ऐसा है उनके लिए झंडे पे चांद है तो बहुत कुछ है। मेरे लिए चांद पे झंडा हो वो सब कुछ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *