Cli

जैसे ही इस विदेशी युवक को मोदी ने लगाया गले, पीछे खड़ी सभी महिलाएं क्यों मुस्कुराई ?

Hindi Post

भारत की राजधानी में आयोजित रायसेना डायलॉग के दौरान एक ऐसा पल कैमरे में कैद हुआ जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टफ एक साथ मंच पर दिखाई देते हैं। लेकिन चर्चा किसी औपचारिक भाषण की नहीं बल्कि उस पल की हो रही है

जब प्रधानमंत्री मोदी फिनलैंड से आए डेलीगेट से मिलते हैं। कहा जा रहा है कि मोदी ने डेलीगेट्स के साथ कुछ ऐसा किया जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया और अब वही पल सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फिनलैंड से आए प्रतिनिधियों से एक-एक करके मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं सभी से बहुत ही सहज और आत्मीय अंदाज में मिलते नजर आते हैं।

कई डेलीगेट से वह गर्मजशी से गले मिलते और उनके पीठ पर तीन से चार बार बड़े ही प्यार से हंसते हुए थपथपाते भी नजर आते हैं। ये एक दोस्ताना और आत्मीयता दिखाने वाला इशारा माना जा रहा है। इस पूरे पल में पीएम मोदी का व्यवहार काफी सहज और अपनापन दिखाने वाला नजर आता है।

जिससे ऐसा लगता है कि वह औपचारिक मुलाकात को भी एक मानवीय स्पर्श देने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि यह छोटा सा जेस्चर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में भी लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी का यह जेस्चर दिल छू लेने वाला है। तो दूसरे यूजर ने लिखा, पीएम मोदी का यही अंदाज उन्हें दुनिया के नेताओं से अलग बनाता है। तो वही अन्य यूजर ने लिखा, किसी विदेशी प्रतिनिधि से इस तरह गर्मजशी से मिलना भारत की मेहमान नवाजी को भी दिखाता है। इस पूरे पल को गौर से देखा जाए तो यह सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं बल्कि एक भावनात्मक और आत्मीय क्षण भी था।

जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने डेलीगेट से गले मिलकर और दोस्ताना अंदाज में बातचीत करते हुए अपनी भावना व्यक्त की वो कई लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कूटनीति की दुनिया में जहां अक्सर औपचारिकता ज्यादा दिखाई देती है। वहां इस तरह का गर्मजशी भरा व्यवहार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। शायद यही वजह है कि ये छोटा सा जेस्चर सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो रहा है और कई लोग इसे एक ऐसे पल के रूप में देख रहे हैं जो दिलों को छूने वाला है। आपकी क्या राय है कमेंट कर ज़रूर साझा करें और ऐसे तमाम खबरों के लिए देखते रहिए टीएनए वर्ल्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *