अभिनेत्री मंदाना करीमी इन दिनों अमेरिका ईरान तनाव को लेकर दिए गए अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि वह भारत छोड़कर ईरान लौटने वाली हैं। अब अभिनेत्री ने अपने Instagram के जरिए इस पर खुलकर सफाई दी है। मंदाना ने एक रील शेयर करते हुए कहा कि उनके इंटरव्यू के कुछ हिस्सों को संदर्भ से हटाकर दिखाया गया है। जिसमें बात का मतलब बदल गया। उन्होंने कहा कि कई मीडिया चैनल उनसे बातचीत कर रहे हैं। लेकिन अक्सर कुछ शब्दों को सनसनीखेज हेडलाइन बना दी जाती है।
इसलिए वह खुद अपने अकाउंट के जरिए बात क्लियर करना चाहती हैं। मंदाना ने साफ कहा कि वह ईरान नहीं लौट सकती क्योंकि उन्हें करीब 10 साल पहले ही वहां से बैन कर दिया गया था। उन्होंने कहा मैं भारत छोड़ रही हूं लेकिन ईरान वापस नहीं जा रही हूं। पिछले कुछ महीनों से मुझे वहां किसी भी तरह का सपोर्ट नहीं मिला। लेकिन जैसे ही खामिनई की मौत की खबर आई और
अमेरिका इजराइल का नाम सामने आया भारत में हर कोई इस पर राय देने लगा। लोग सड़क पर आकर शोक जता रहे हैं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाई और अभी भी नहीं कर सकती। अभिनेत्री ने बताया कि सुरक्षा कारणों से वह काफी समय से एक ही जगह पर रह रही हैं और अपने करीबी दोस्तों तक को अपनी लोकेशन नहीं बताई है। इसके बावजूद वह मीडिया से बात कर रही हैं ताकि ईरान में हो रही घटनाओं और वहां के लोगों की आवाज दुनिया तक पहुंच सके।
उन्होंने यह भी क्लियर किया कि पिछले कई साल से फिल्मों में काम ना करना उनका खुद का फैसला था। मंदाना ने आगे कहा, लोग पूछते हैं कि मुझे राय देने का हक क्यों है? मैं इसलिए बोलती हूं क्योंकि मैं ईरानी हूं। मेरा जन्म और परवरिश वहीं हुई है और 18 साल की उम्र में मैंने देश छोड़ दिया था। पोस्ट के कैप्शन में मंदाना करीमी ने लिखा है कि किसी भी
समझदार व्यक्ति को यह साफ देखना चाहिए कि वह फिलहाल ईरान नहीं लौट सकती। वहां युद्ध जैसी स्थिति है, खतरा है और उन पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है। लोग सच्चाई सुनने की बजाय सनसनीखेज खबरें बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। मंदाना करीमी के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड के दुनिया के तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।