Cli
mahika shrma

माहिका शर्मा ने पंड्या ब्रदर्स को तोड़ा, हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के अलावा..

Hindi Post

हार्दिक पांड्या और उनके भाई को लेकर एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। खबर है कि हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रणाल पांड्या के रिश्ते में दूरी आ गई है। इस चर्चा की वजह कुछ सोशल मीडिया गतिविधियां और हार्दिक के साथ नजर आई मॉडल महिका शर्मा को बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर नेट्स अलग-अलग सबूत निकालकर दावे कर रहे हैं कि हार्दिक पांड्या और क्रणाल पांड्या का रिश्ता अब पहले जैसा नहीं रहा। दरअसल टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए।

इन्हीं तस्वीरों में मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा भी नजर आई, जो स्टेडियम में हार्दिक को सपोर्ट करती दिखाई दी। फाइनल मैच के बाद दोनों को मैदान पर बातचीत करते और जश्न मनाते देखा गया। जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चा और तेज हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि क्रणाल पांड्या और उनकी पत्नी की ओर से हार्दिक की वर्ल्ड कप जीत पर कोई खास रिएक्शन सामने नहीं आया।

ना तो उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर की और ना ही कोई बधाई संदेश दिया। इसी वजह से कई यूज़र्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद दोनों भाइयों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का मानना है कि इस चर्चा के पीछे महिका शर्मा का नाम भी एक कारण हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिका पूरे टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक के साथ कई मौकों पर दिखाई दी

और फाइनल के बाद भी उनके साथ जश्न मनाती नजर आई। हालांकि इन खबरों को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल आपको क्या लगता है दोनों भाइयों के बीच सब कुछ सही है या फिर महिका शर्मा की वजह से कोई दरार आ गई है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर बताएं। ऐसी ही और खबरों से हमेशा अपडेट रहने के लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *