Cli

लोको पायलट ने बवासीर होने पर मांगी छुट्टी, अफसर ने की संवेदनहीनता की हद।

Hindi Post

यह हमारे चीफ साहब हैं जो सिक मेमो भी कटाते हैं। तो यहां पूरा एकदम सब कुछ ला के दिखाया जाता है। तब सिकमो कटाया जाता है। लो भैया मैं दिखा देता हूं सब। खोलो पेंट खोलो तब दिखाओ चीफ साहब। [संगीत] उधर देखो कैसे। इस वीडियो को देखकर आपको हंसी भी आ सकती है और रेलवे विभाग पर गुस्सा भी। संवेदनहीनता की ऐसी हद शायद ही आपने कभी देखी हो। एक लोको पायलट है जिसने हाल ही में पाइल्स यानी बवासीर का ऑपरेशन करवाया है। वह सर्जरी के बाद कुछ दिन की और छुट्टी मांगने के लिए अधिकारी के पास गया तो अधिकारी ने मना कर दिया।

इसके बाद लोको पायलट का माथा ठनका और उसने अधिकारी के सामने ही पैंट उतार कर दिखा दी कि देखिए यह हुआ है बवासीर। वो कहता रहा कि सर देखिए यह है सबूत। शर्म के मारे अधिकारी को सर घुमाने की भी हिम्मत नहीं आई। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यह हमारे चीफ साहब हैं जो सिकमो भी कटाते हैं। तो यहां पूरा एकदम सब कुछ ला के दिखाया जाता है। तब सिकमो कटाया जाता है। लो भैया मैं दिखा देता हूं सब। खोलो पेंट खोलो तब दिखाओ इस चीज का। ये तो सर मैंने ऑपरेशन करवाया है जिसके ये कागज है। और ये मैं पट्टीवट्टी करता हूं। नीचे है ये दवा। और टी साहब वो दिखा भी देता हूं। हां दिखाओ।

देखो उधर देखो कैसे आप सबूत? नहीं किस आदमी को सबूत चाहिए। सबूत चाहिए ना आपको? मांग रहे हैं। नहीं क्यों नहीं देखना आपको? आप सबूत मांगते हैं ना? सबूत हर हर आदमी से सबूत मांगते हैं आप? या हमसे ही मांगेंगे स्पेशल सबूत। फिर आप हैं? आप बताइए ना क्यों नहीं देंगे आप? जी92 आपका अधिकार है सर ये हमारी डॉक्टर डिसाइड करेगा आगे उसकी जरूरत है कि नहीं है ना छुट्टी बना रहे हैं ना छुट्टी आप रिकॉर्ड उठा के देखिए ना कर्मचारी का कि इसकी इसने पहले छुट्टी दी है कि नहीं दिया छुट्टी नहीं मैंने सुबह सिक वो नहीं मिल रहा है क्यों नहीं मिल रहा है बताइए जब उसके मना कर रखा है साहब हम जेन्युइन समस्या है ना आप ये बताइए पहले वीडियो बना लो। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो यूपी के लखनऊ डिवीजन का है। एक लोको पायलट बवासीर सर्जरी के बाद कुछ और दिन की छुट्टी मांगने अपने अधिकारी के पास गया। कारण था कि उसके घाव अभी भरे नहीं थे। लेकिन अधिकारी को यकीन नहीं हुआ और फिर लोको पायलट ने अपनी पट अधिकारी के सामने उतार दी। लेकिन बड़ी बात यह है कि छुट्टी उसे तब भी नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित लोको पायलट का नाम राजेश मीणा है। उन्होंने बीती 22 फरवरी को लखनऊ में पाइल्स की सर्जरी करवाई थी। डॉक्टर ने उन्हें 22 से 28 फरवरी तक का आराम दिया था।

अवकाश समाप्त होने के बाद जब वह ड्यूटी पर लौटने की स्थिति में नहीं थे क्योंकि घाव पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने नियमानुसार रेलवे हेल्थ यूनिट से छुट्टी बढ़ाने की मांग की। डॉक्टर ने जांच के बाद उनकी स्थिति को गंभीर माना और छुट्टी बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से सिक मेमो लेने को कहा। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के नेताओं के अनुसार राजेश मीणा ने सिक्स मेमो के लिए पहले क्रू कंट्रोलर और फिर चीफ क्रू कंट्रोलर रतन कुमार से बार-बार गुहार लगाई। राजेश मीणा ने अपने मेडिकल दस्तावेज, लैब रिपोर्ट और यहां तक कि अपनी ड्रेसिंग भी अधिकारियों को दिखाई लेकिन अधिकारियों का दिल नहीं फसीजा और उन्हें छुट्टी देने से साफ इंकार कर दिया। रेलवे सूत्रों के अनुसार अधिकारियों का दबाव उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए था। अधिकारियों द्वारा बार-बार अनसुना किए जाने के बाद अपनी बीमारी पर संदेह जताने से आहत होकर राजेश मीणा ने ऑफिस में ही अपनी पट उनके सामने उतार दी ताकि वह ऑपरेशन के ताजे घाव दिखाकर अपनी बात साबित कर सकें। खोलो पैंट खोलो तब दिखाओ। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद कर्मचारी सन्न रह गए। बाद में एक यूनियन नेता के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें अवकाश मिला। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के नेताओं ने इस घटना को कर्मचारी के आत्मसम्मान और मानवाधिकारों का हान करार दिया है। संगठन ने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की है।

अब जब अधिकारी ने देखा कि उनका वीडियो बन रहा है तो वह शर्म के मारे चुप हो गए। इस वीडियो पर कई यूज़र्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने लखनऊ डीआरएम को टैग करते हुए लिखा कि वर्मा जी यह क्या हो रहा है? प्रभु इस तरह का अन्याय ना करें। एक और यूजर ने लिखा कि अधिकारी कोई मेरिट वाला ही होगा जिसे उस लोको पायलट की दिक्कत नहीं समझ में आ रही। बदले की आग में सुलग रहा होगा लोको पायलट से। इनका इंसानियत से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है तो कर्मचारी को उसका हक कहां से दे सकते हैं? एक और यूजर ने लिखा कि जब कर्मचारी को अपनी बीमारी साबित करने के लिए यही करना पड़े तो सिस्टम पर सवाल उठते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं। छुट्टी ना देने वाले अधिकारी पर रेलवे की ओर से कोई कारवाई की गई या नहीं? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बहरहाल ऐसे संवेदनहीन अधिकारी पर आप क्या कहेंगे? हमें कमेंट सेक्शन में जाकर जरूर बताएं। और ये मैं पट्टी पट्टी करता हूं। नीचे है ये दवा और चीफ साहब वो दिखा भी देते हैं। हां दिखाओ। देखो उधर देखो कैसे आप सबूत नहीं किस आदमी को सबूत चाहिए। सबूत चाहिए ना आपको? नहीं क्यों नहीं देखना आपको? आप सबूत मांगते हैं ना? हर हर आदमी से सबूत मांगते हैं आप? या हमसे मांगेंगे स्पेशल सबूत फिर आप हैं आप बताइए ना क्यों नहीं देंगे आप जी92 आपका अधिकार है सर यह हमारी डॉक्टर डिसाइड करेगा आगे उसकी जरूरत है कि नहीं है ना छुट्टी बना ना छुट्टी आप रिकॉर्ड उठा के देखिए ना कर्मचारी का कि इसकी इसने पहले की छुट्टी ली है कि नहीं दिया है [संगीत] [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *