Cli
iserail phone

इजराइल ने फोन दिखाकर हिलाई पूरी दुनिया!, डरा ईरान?

Hindi Post

 इजराइल ने एक तरफ भारत को रामनवमी की बधाई दी तो दूसरी तरफ दुनिया को एक ऐसी आवाज सुनाई जो ईरान के लिए पैसा जमा करने वालों को हिला कर रख देगी। [घंटी की आवाज़] इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक घड़ी और एक मोबाइल फोन से तहलका मचा दिया है। कुछ देर के लिए तो सुरक्षा परिषद में बैठे कई देशों के राजदूत भी हैरान हो गए। जिस वक्त कश्मीर में ईरान के लिए हमदर्दी दिखाई जा रही थी,

उसी वक्त ईरान ने भी दुनिया को बताया कि इजराइली लोगों के साथ क्या गुजर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल के राजदूत डेनी डेनन अचानक एक भाषण देने आए। डेनी डेनन ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों के सामने रेड अलर्ट सायरन बजा दिया। इसके बाद घड़ी में 15 सेकंड का टाइमर लगा दिया। डेनी डेनन ने ऐसा क्यों किया वह उन्होंने खुद ही बता दिया। डेनी डेनन का बयान आपको आगे सुनवाएंगे।

लेकिन उससे पहले इस होश उड़ा देने वाली खबर को देख लीजिए। दरअसल सुरक्षा परिषद में डेनी डेनन ने वहां मौजूद सभी डिप्लोमेट्स और पूरी दुनिया को यह दिखाया कि इजराइली नागरिक मिसाइली हमलों के साए में कैसे रहते हैं। इजराइली राजदूत ने बताया कि जब इजराइल पर रॉकेट दागते हैं तब इजराइली लोगों के फोन में ठीक यही सायरन बजता है और उनके पास जान बचाने के लिए सिर्फ 15 सेकंड होते हैं।

डेनी डेनन ने कहा कि आप एक पल इसके बारे में सोच कर देखिए। सिर्फ 15 सेकंड कल्पना कीजिए कि आप घर पर हैं। आपके तीन बच्चे हैं। आप सबसे पहले किसे अपने साथ ले जाएंगे? क्या आप बाकियों को भी वापस लेने आएंगे? क्या आप अपने बुजुर्ग माता-पिता को भी उठाकर ले जाएंगे? ध्यान रखिए कि आपके पास सिर्फ 15 सेकंड हैं।

डेनी डेनन ने कहा कि अगर आप उस वक्त घर में मौजूद नहीं है तो आप क्या करेंगे? आपके बच्चों और मां-बाप को कौन बचाएगा? आप 15 सेकंड में खुद को कैसे बचाएंगे? आइए अब आपको दिखाते हैं कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इजराइल के डिप्लोमेट डेनी डेनन ने क्या तहलका मचाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *