Cli
iserail idea

इजराइल ने विमान से गिराए हजारों कागज, भारत हैरान!

Hindi Post

उसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इजराइल ईरान के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिस पर विश्वास करना मुश्किल है। आप जानते ही हैं कि इजराइल ने ईरान के साथ-साथ अपने पड़ोसी देश लेबनान पर भी हमला कर दिया था। क्योंकि लेबनान में ईरान समर्थित शिया आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने इजराइल पर रॉकेट दाग दिए थे।

लेकिन उसके बाद इजराइल ने लेबनान में जो किया वह आपका जंग को देखने का पूरा नजरिया ही बदल देगा। लेबनान से ऐसी तस्वीरें आई हैं जो भारत को भी चौका देंगी। हमारा मानना है कि भारत को भी पीओके में कुछ ऐसा ही करना चाहिए जैसा इजराइल ने लेबनान में कर दिया। अगर भारत ने भी पीओके में कुछ ऐसा कर दिया तो बहुत बड़ा खेल हो जाएगा।

बहरहाल अब आपको बताते हैं कि इजराइल ने लेबनान में क्या किया है। इजराइल ने सबसे पहले तो लेबनान से आए रॉकेट्स का बदला लेने के लिए से तबाही मचा दी। उसके बाद इजराइल के विमान लेबनान घुस गए। लेबनान पहुंचकर इजराइल के विमानों ने आसमान से हजारों पर्चियां घरों, सड़कों, मोहल्लों और लोगों पर गिरा दी। इन हजारों पर्चियों में लेबनान के आम लोगों के लिए सलाह, नसीहत और चेतावनी लिखी थी। लेबनान के लोगों से कहा गया है कि हिजबुल्ला के का साथ देने की गलती मत करना।

लेबनान में दो तरह की पर्चियां गिराई गई हैं। पहली पर्ची में लेबनान के लोगों से कहा गया है कि हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए इजराइल की मदद करो। अगर किसी के पास हिजबुल्ला के आतंकियों और उनकी लोकेशन के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत इजराइल की खुफिया एजेंसी से संपर्क करें।

संपर्क कैसे करना है उसके लिए एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। इजराइल ने बताया है कि इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही लेबनान के लोग इजराइल के इंटेलिजेंस ऑफिसर से सीधे बात कर पाएंगे। इजराइल ने यह भी कहा है कि जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

बहरहाल दूसरी पर्ची में लेबनान के लोगों को सीधी-सीधी चेतावनी दी गई है। इजराइल ने लेबनान के लोगों से कहा है कि हिजबुल्लाह का साथ दिया तो तुम्हारे साथ भी वही होगा जो गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ हुआ है। यानी पूर्ण विनाश। आपको बता दें कि इजराइल कई बार गाज़ा में भी ऐसी पर्चियां गिरा चुका है। फिलिस्तीनियों को प्यार से और धमका के दोनों तरीके से बता चुका है कि अगर हमास का साथ दिया तो तुम्हें भी नहीं बख्शा जाएगा।

लेकिन फिलिस्तीनी नहीं माने। आज नतीजा यह हुआ कि गाज़ा में ना तो हमास दिख रहा है और ना ही फिलिस्तीनी। आतंकियों को खत्म करने के लिए इजराइल जो नए-नए क्रिएटिव तरीके निकाल रहा है, ऐसे आइडियाज भारत को भी पीओके में करने चाहिए। भारत को पीओके में भी ऐसी पर्चियां गिरानी चाहिए। पीओके की जनता से पाकिस्तानी आतंकियों के बारे में जानकारी मांगनी चाहिए। भारत को यह पता करना चाहिए कि की जनता अभी भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *