मणिपुर में जारी युद्ध अब सिर्फ मिसाइलों और बयानों तक सीमित नहीं रहा। अब यह जंग सीधे दुनिया की ऊर्जा लाइफलाइन पर आ गई है। ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते हॉरर्मज स्टेट को लेकर बड़ा ऐलान किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्षी ने साफ कहा है होरमुज स्टेट पूरी तरह बंद नहीं है लेकिन दुश्मनों के लिए रास्ता बंद है। यानी अब यह सिर्फ समुद्री रास्ता नहीं बल्कि रणनीतिक हथियार बन चुका है।
क्या है पूरा मामला? कितना बड़ा है इसका असर और भारत ने क्या कदम उठाया? जंग के बीच ईरान के ऐलान से पांच देशों की कैसे बल्लेबले हो गई? इन सभी सवालों के जवाब आइए आपको इस रिपोर्ट में दिखाते हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अब अपनी रणनीति को और आक्रामक कर दिया है।
दुनिया के सबसे अहम तेल मार्ग होमज स्टेट पर ईरान ने चयनात्मक कंट्रोल लागू कर दिया। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक्षशी ने सरकारी टीवी पर कहा, हमारे नजरिए से यह स्टेट पूरी तरह बंद नहीं है। लेकिन हमारे दुश्मनों और उनके सहयोगियों के लिए यह रास्ता बंद है। यानी कि ईरान का साफ संदेश है। अमेरिका, इजराइल और उनके सहयोगी देशों के जहाज अब इस रास्ते से नहीं गुजर पाएंगे।
लेकिन चीन, भारत, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों के लिए रास्ता खुला रहेगा। [संगीत] हालांकि इसके लिए समन्वय जरूरी होगा। हॉर्मोज स्टेट जहां से गुजरता है दुनिया का करीब 20% तेल और गैस व्यापार। अब यहां बढ़ते खतरे ने वैश्विक बाजार में हड़कंप मचा दिया है। तेल की कीमतों में उछाल, शिपिंग कंपनियों में डर और दुनिया भर में ऊर्जा संकट की आशंका बढ़ गई है।
ईरान ने पहले ही चेतावनी दी थी दुश्मनों के लिए एक बूंद तेल भी नहीं गुजरने देंगे और अब यह चेतावनी जमीनी हकीकत बनती हुई दिखाई दे रही है। ईरान साफ कर चुका है। फिलहाल उसकी नीति प्रतिरोध की है और बातचीत का कोई इरादा नहीं है। यानी तनाव कम होने की बजाय और बढ़ सकता है। इसी बीच भारत ने भी बड़ा कदम उठाया। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा शुरू कर दिया है।
जिसके तहत पांच से ज्यादा फ्रंटाइन वॉरशिप तैनात रहेंगे। तेल गैस और जरूरी सामान लेकर आने वाले जहाजों की सुरक्षा होगी। एलपीजी, एलएनजी और कच्चे तेल की सप्लाई को सुरक्षित रखना जरूरी हो गया है। भारत का यह कदम दिखाता है कि स्थिति कितनी गंभीर हो चुकी है। मध्य पूर्व की यह जंग अब सिर्फ क्षेत्रीय संघर्ष नहीं रही।
यह बन चुकी है वैश्विक अर्थव्यवस्था की चुनौती, ऊर्जा सुरक्षा का संकट और रणनीति दबाव का नया खेल। जहां हॉर्मोज स्टेट अब सिर्फ रास्ता नहीं बल्कि ताकत का प्रतीक बन गया है। लेकिन इस जंग में भारत समेत पांच देशों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ईरान से सामने आई इस पोस्ट की वजह से पांच देशों ने राहत की सांस ली है।
क्योंकि इन पांच देशों के लिए होरमुज खुला हुआ है। तो साफ है मध्य पूर्व का यह संघर्ष अब पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। होरमज स्टेट पर बढ़ता तनाव किसी भी वक्त बड़े आर्थिक संकट में बदल सकता है। अब देखना यह होगा क्या हालात और बिगड़ेंगे या कूटनीति इस आग को शांत कर पाएगी। फिलहाल इस मामले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में लाकर जरूर बताइएगा।