बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर रहे धर्मेंद्र के अपमान पर भड़की उनकी पत्नी हेमा मालिनी। हेमा मालिनी ने गुस्से में कहा शर्म आनी चाहिए धर्मेंद्र जी के लिए ऐसी हरकत करते हुए ना सिर्फ धर्मेंद्र जी का परिवार बल्कि पूरे देश भर में धर्मेंद्र के फैंस का फूट रहा है गुस्सा। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। बॉलीवुड के आप कह सकते हैं सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक धर्मेंद्र जी की मौत को भले ही 4 महीने का वक्त बीत चुका है। भले ही जो उनका परिवार है वो सदमे से बाहर आने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस बीच एक ऐसी हरकत हो गई है।
एक ऐसी इंसिडेंट हो गया है जिसे देखकर जो हेमा मालिनी है जो धर्मेंद्र जी की बेटी ईशा देओल है उनका खून खल गया है। और हेमा मालिनी ने तो साफ लिखा है कि इतनी घटिया हरकत करते हुए इतनी शर्मनाक हरकत करते हुए वो भी धर्मेंद्र जी के खिलाफ उन्हें शर्म आनी चाहिए। पूरा मामला मैं आपको बताऊंगी लेकिन बताने से पहले इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा।
नवंबर का महीना आपको आज भी अच्छे से याद होगा क्योंकि नवंबर का ये वही मनहूस महीना था पिछले साल जब धर्मेंद्र जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हॉलीवुड है। जी हां, हॉलीवुड जिनका ऑस्कर अवार्ड आपने कई बार आपने ऑस्कर अवार्ड का नाम भी सुना होगा। ऑस्कर अवार्ड सबसे बड़े सम्मान में से एक कहा जाता है और ऑस्कर अवार्ड मतलब एक ऐसा होता है कि हर बड़ा स्टार या हर छोटा स्टार एक बार ऑस्कर अवार्ड में अपना नाम जरूर सुनना चाहता है।
ऐसे में हॉलीवुड वालों ने अब कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र जी की बेइज्जती कर दी है। दरअसल अभी दो दिन पहले ही ऑस्कर सेरेमनी हुई जिसमें बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थी। प्रियंका चोपड़ा ने आपको बता दूं कि ऑस्कर सेरेमनी ऑस्कर अवार्ड्स उन अवार्ड्स में से है जहां पर हर किसी को इनविटेशन भी नहीं जाता। तो प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोस के साथ इस अवार्ड फंक्शन में शामिल हुई थी
और देश को गर्व महसूस कराने का उन्होंने मौका दिया था क्योंकि अगर आप ऑस्कर में शामिल हो रहे हैं ऑस्कर अवार्ड का अगर आप हिस्सा बन रहे हैं तो ये बहुत गर्व की बात है। हर कोई प्रियंका को बधाइयां दे रहा था। लेकिन ऐसे में कुछ ऐसा हो गया कि जिसे सुनकर जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल ऑस्कर अवार्ड जब भी होते हैं तो उसमें एक सेक्शन होता है जिसका नाम होता है मेमोरियल सेगमेंट।
मेमोरियन सेगमेंट वो सेगमेंट होता है जहां पे जो भी दुनिया भर से जितने भी बड़े-बड़े स्टार हैं जिनकी भी मौत हुई है जो भी अब इस दुनिया में नहीं है उनको श्रद्धांजलि दी जाती है। मैं दोबारा कह रही हूं ऑस्कर अवार्ड में किसी भी स्टार का नाम आना एक बहुत बड़ी बात होती है। एक बहुत बड़ा सम्मान होता है। तो ऐसे में उम्मीद की जा रही थी जो धर्मेंद्र जी के फैंस थे या जो धर्मेंद्र जी का परिवार था वो यही उम्मीद कर रहा था कि इस साल जब ऑस्कर अवार्ड होगा तो उसमें धर्मेंद्र जी को भी सम्मानित किया जाएगा। उनको भी श्रद्धांजलि दी जाएगी क्योंकि वो भी सिर्फ भारत के ही नहीं
बल्कि विदेशों में भी अच्छी खासी धर्मेंद्र जी की फैन फॉलोइंग थी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। अवार्ड सेरेमनी में जो जो एक्टर पिछले साल मरे हैं यानी साल 2025 में जितने भी बड़े-बड़े स्टार्स मरे हैं उन सबका नाम लिया गया लेकिन धर्मेंद्र जी का नाम तक नहीं लिया गया ना ही उनकी फोटो दिखाई गई। लेकिन वहीं जब आप वेबसाइट में देखेंगे ऑस्कर की जो ऑस्कर अवार्ड्स हुए हैं
उसकी वेबसाइट पर देखेंगे तो उस पर आपको यह धर्मेंद्र जी की तस्वीर और उनको श्रद्धांजलि दिखाई देगी। वेबसाइट पर है। लेकिन जब यह एक्चुअल में जब ये अवार्ड सेरेमनी हुई तो उसमें धर्मेंद्र जी का नाम नहीं लिया गया। बस इसी बात पर अब बवाल हो रहा है। जो हिंदुस्तानी है वो कह रहे हैं कि ये हमारा अपमान है। ये हमारे देश का अपमान है। हमारे स्टार का अपमान है। ऐसा तो नहीं है कि धर्मेंद्र जी की विदेश में फैन फॉलोइंग नहीं थी।
विदेश में भी हर कोई धर्मेंद्र जी को प्यार करता था। उन पर जान छिड़कता था। तो आखिरकार क्यों उन्हें हॉलीवुड में ऑस्कर जैसा बड़ा सम्मान नहीं दिया गया। हेमा मालिनी जो कि अक्सर इन सब बातों से कंट्रोवर्सी से दूर ही रहती है। हेमा मालिनी तक का गुस्सा फूटा और हेमा मालिनी ने भी अब कहा कि एक बहुत ही शर्मनाक घटना है। क्या कुछ कहा है हेमा मालिनी ने? एक बार आप सुनिए। यह बिल्कुल एक शर्मनाक बात है।
उन लोगों के लिए शर्म की बात है जिन्होंने ऐसे एक्टर को नजरअंदाज किया जो दुनिया के कई हिस्सों में मौजूद लोगों के लिए महत्व रखते हैं। धर्म जी को हर जगह जाना जाता था। उनकी एक पहचान थी। सुना आपने। हेमा मालिनी ने साफ कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि आपने इतने बड़े एक्टर को अपने मेमोरियल सेगमेंट जिसमें आप पिछले साल जो भी एक्टर्स मरे हैं उस लिस्ट में आपने धर्मेंद्र जी का नाम नहीं रखा। क्या धर्मेंद्र जी कोई छोटे स्टार हैं?
ऐसा हेमा मालिनी का कहना है। वहीं अगर मैं ईशा देओल की बात करूं जो कि धर्मेंद्र जी की बेटी है ईशा देओल। ईशा देओल का कहना है कि उनके पिताजी इतने महान थे। उनके पिताजी ने हमेशा काम करने में विश्वास किया है। उनको अवार्ड वगैरह के कभी कोई लालच नहीं था। उन्हें सिर्फ फैंस का प्यार चाहिए था।
तो ईशा का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि पापा को अवार्ड ना मिलने से उनको ऑस्कर अवार्ड में उनका नाम नहीं आया या फिर ऑस्कर अवार्ड में उनको सम्मान नहीं दिया गया। श्रद्धांजलि नहीं दी गई। तो ईशा का कहना है कि मुझे नहीं लगता उनसे पापा को कोई फर्क पड़ेगा। आपको क्या लगता है कि जानबूझकर हॉलीवुड वालों ने इंडियन एक्टर को नजरअंदाज किया है या फिर यह कोई गलती हो गई है।
आपकी जो भी राय है मुझे बताइएगा जरूर और साथ ही इस पूरे मामले में हर कोई यह भी जानना चाहते हैं कि सनी देओल क्या सोच रहे हैं? बॉबी देओल का क्या सोचना है? क्योंकि सनी देओल और बॉबी देओल भी अक्सर अपने पिता के लिए लड़ते हैं। हमने देखा किस तरह से जब उनका इलाज चल रहा था तो कैसे अब अपने पिता के लिए खड़े हो गए थे वो। तो अब देखना यह है कि क्या सनी देओल और बॉबी देओल इस पूरे मामले में कोई रिएक्शन देते हैं या नहीं.