वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक खिताबी जीत का शोर अभी थमा भी नहीं था कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बड़ी कानूनी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। मैदान पर अपनी जादुई गेंदबाजी और बल्लेबाजी से विरोधियों के छुड़ाने वाले पांड्या पर अब कानून का शिकंजा कसा दिख रहा है। पुणे में उनके खिलाफ एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें उन पर देश की आन बान और शान यानी तिरंगे के अपमान का संगीन आरोप लगा है। यह विवाद उनके साथ ऐसे समय में जुड़ा है
जब मैच जीतने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड के साथ उनकी कुछ तस्वीरें पहले से ही चर्चा में थीं। दरअसल पूरा मामला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली खिताबी जीत के बाद शुरू हुआ। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते हुए हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया था। पुणे के एक स्थानीय वकील वाजिद खान ने इसी व्यवहार को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है।
वकील का तर्क है कि राष्ट्रीय ध्वज संहिता के मुताबिक तिरंगे को शरीर पर वस्त्र की तरह लपेटना या उसके साथ किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार करना दंडनीय अपराध है। पुलिस ने फिलहाल शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि तमाम खिलाड़ी मैदान पर तिरंगे के साथ ही जश्न मना रहे थे। लेकिन शिकायत केवल हार्दिक के खिलाफ ही हुई है। इसके पीछे बड़ा कारण जो निकल कर सामने आ रहा है वो जीत के बाद हार्दिक का उनकी
गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ मैदान पर जश्न है। कई तस्वीरों में दोनों बेहद करीब नजर आए। दोनों के गले मिलने और साथ में डांस करने के वीडियो ने फैंस का ध्यान खींचा लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस क्लिप की हो रही है जिसमें हार्दिक और महिका को पोडियम पर लेटे हुए भी देखा गया। पांड्या ने मैच के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में खुलकर अपने जज्बात भी जाहिर किए थे और महिका को अपना लकी चाम करार दिया था। उन्होंने कहा था कि नताशा से अलग होने के बाद जब से महिका उनकी जिंदगी में आई हैं उनका प्रदर्शन और किस्मत दोनों ही चमक उठे हैं।
इस पूरे टूर्नामेंट में महिका शर्मा साई की तरह हार्दिक के साथ रहीं उन्हें स्टैंड्स में कई बार हार्दिक को सपोर्ट करते देखा गया जो इस बात की तस्दीक करता है कि दोनों का रिश्ता अब काफी गहरा हो चुका है। हालांकि जहां एक और पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ में खुशियां बटोर रहे हैं वहीं तिरंगे के अपमान के आरोपों ने उनकी छवि पर सवाल निशान लगा दिए हैं। अगर खेल के नज़रिए से देखें तो हार्दिक के लिए यह साल किसी सपने से कम नहीं रहा। 32 साल की उम्र में उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपनी उपयोगिता साबित की।
पूरे टूर्नामेंट में नौ विकेट चटकाने के साथ-साथ उन्होंने फिनिशर की भूमिका भी बखूबी निभाई। ICC ने उनके इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उन्हें टीम ऑफ द टूर्नामेंट में शामिल किया। पांड्या ने खुद इस जीत को एक व्यक्तिगत संकल्प बताया। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 के बार्बोडॉस फाइनल के बाद उन्होंने खुद से वादा किया था कि वह हर बड़े मंच पर भारत को चैंपियन बनाएंगे। उनका कहना है कि अहमदाबाद की यह जीत तो महज एक शुरुआत है। उनका लक्ष्य टीम इंडिया की कैबिनेट को ICC ट्रॉफियों से भर देना है।
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह लम्हा बेहद खास है क्योंकि टीम इंडिया अब तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की इकलौती टीम बन गई है। किसी भी टीम ने आज तक इस ख़िताब को डिफेंड नहीं किया था। लेकिन भारत ने कारनामा कर दिखाया। इस गौरवशाली सफर के सबसे बड़े हीरो में से एक हार्दिक पांड्या ही रहे। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या मैदान की यह सफलता उन्हें पुणे पुलिस की फाइलों से बाहर निकाल पाएगी?
कानूनी जानकारों का मानना है कि अगर आरोप साबित होते हैं तो यह पांड्या की करियर के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। फिलहाल क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर बटे हुए हैं। कुछ लोग इसे महज एक भावनात्मक जश्न मता रहे हैं तो कुछ कानून की मर्यादा बनाए रखने की वकालत कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुणे पुलिस इस शिकायत पर क्या रुख अपनाती है