Cli
druv rathii

ध्रुव राठी ने धुरंधर 2 को कहा प्रोपेगेंडा, आदित्य धर की तुलना किससे कर डाली?..

Hindi Post

दिसंबर में धुरंधर के ट्रेलर रिलीज़ पर यूबर ध्रुव राठी ने उसकी तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस से कर दी थी। बाद में उन्होंने इसे एक बढ़िया ढंग से बनाई गई प्रोपेगेंडा मूवी बताया था। यही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया और YouTube पर उस मूवी को बर्बाद करने की धमकी देते हुए एक वीडियो अपलोड की थी। मगर उस पर वो खुद ही ट्रोल हुए और वो फिर वापस बैकफुट पर आ गए।

अब धुरंधर 2 सिनेमाघरों में लगी जिसे ध्रुव ने दोबारा प्रोपेगेंडा फिल्म कहा है। फर्क यह है कि वो इस बार इसे एक खराब ढंग से बनी हुई फिल्म बता रहे हैं। 19 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए ध्रुव ने लिखा मैंने 3 महीने पहले ही आदित्य धर को बीजेपी के लिए प्रोपेगेंडा करने वाला बताया था। अब सबको यह साफ दिखाई देगा। पिछली फिल्म में यह चीज थोड़ी छिपी हुई थी।

लेकिन इस बार उन्होंने ओवर कॉन्फिडेंस में इसे बहुत खुलकर दिखाया है। जैसा मैंने पहले भी कहा था अच्छी तरह बना हुआ प्रोपेगेंडा ज्यादा खतरनाक होता है। लेकिन इस बार तो वो भी ठीक से नहीं बन पाया है। ध्रुव ने 20 दिसंबर को YouTube पर धुरंधर की आलोचना करते हुए एक वीडियो शेयर की थी। उसमें उन्होंने आदित्य की तुलना हिटलर के पसंदीदा फिल्म मेकर से कर डाली थी।

वो कहते हैं मैं आदित्यधर से यही कहना चाहूंगा कि अगर आप अपनी फिल्मों में गलत प्रोपेगेंडा डालना बंद नहीं करेंगे तो आपकी पहचान भी हिटलर की फेवरेट फिल्म मेकर रेनी रेफेनस्ट जैसी बन जाएगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहूंगा कि समय हमेशा बदलता रहता है।

अगर कभी आपके बारे में भी कोई ऐसी फिल्म बन गई जो आपको गलत ढंग से दिखाएगी तो उसका आप तो उसका इमेज आप पर क्या पड़ेगा इस बारे में सोचना चाहिए। ध्रुव पहले पार्ट के ट्रेलर रिलीज के बाद उसकी तुलना आईएसआईएस से कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि आदित्य ने घटियापन की सभी हदें पार कर दी है। उन्होंने तब ट्रेलर में दिखा रही हिंसा और खूनखराबे को आड़े हाथ लिया था।

उसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि इतने वायलेंस को दिखाना वैसा ही है जैसे आईएसआईएस के गला काटने वाले वीडियो को मनोरंजन कह देना है। हालांकि उन्हें इस बयान पर सोशल मीडिया पर चौतरफा लताड़ा गया था। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *