दीपिका रणवीर के रिश्ते पर उठे सवाल। धुरंधर की सुपर सक्सेस पर चुप क्यों मस्तानी? पति के सपोर्ट में ना कोई स्टेटमेंट ना कोई पोस्ट। बार-बार ट्रोल होने पर भड़क गई एक्ट्रेस। अब आखिरकार आ गया दीपिका का जवाब। रणवीर की बीवी ने तोड़ी ट्रोलिंग पर चुप्पी। दिया मुंह तोड़ जवाब। फिल्म धुरंदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हो गई है। इस फिल्म ने भारत में ही 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की हर जगह चर्चा हो रही है
और सोशल मीडिया यूज़र्स रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इसी बीच लोगों ने नोटिस किया कि उनकी वाइफ ने एक्टर के सपोर्ट में ना कोई स्टेटमेंट दिया है और ना ही सोशल मीडिया पोस्ट किया है। जिसके चलते रणवीर सिंह के फैंस आग बबूला हो गए और उन्होंने दीपिका पाडुगोन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कहने लगे दुनिया तारीफ कर रही है वहीं वाइफ ने सपोर्ट के नाम पर एक पोस्ट भी नहीं किया। क्या उन्हें रणवीर सिंह के करियर या उनकी फिल्मों की कद्र है भी या नहीं? अब इस पूरी कंट्रोवर्सी पर बाजीराव की मस्तानी दीपिका का रिएक्शन भी सामने आ गया है। उन्होंने फाइनली चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स की बोलती बंद कर दी है।
दरअसल दीपिका अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग पर दिखाई नहीं दी थी। उन्होंने धुरंधरधर रिवेंज के रिलीज के बाद रणवीर के लिए एप्रिसिएशन पोस्ट भी नहीं शेयर किया था और फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद भी टीम को बधाई भी नहीं दी थी। ऐसे में लोग उनसे सवाल करने लगे और पूछने लगे कि दीपिका ने फिल्म की सक्सेस और रणवीर की परफॉर्मेंस पर पब्लिकली कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया? और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पाडुकोण ने ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है।
बता दें दीपिका ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक रील के कमेंट सेक्शन में एक यूजर के सवाल का जवाब दिया है। इस रील में उन पर सवाल उठाया गया था कि क्या वो जानबूझकर खामोश थी या उनकी खामोशी को बहुत ज्यादा ओवर एनालाइज किया गया। दीपिका ने लिखा मेरे दोस्त मैंने धुरंधर 2 आप सभी से पहले देख ली थी और फिर उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा अब बताओ मजाक किसका बना? दीपिका का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दीपिका के फैंस हेटर्स को ट्रोल कर रहे हैं। वो लिख रहे हैं किसी का सपोर्ट करने के लिए उसके साथ पब्लिकली दिखने की जरूरत नहीं है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखते हैं हर सपोर्ट सोशल मीडिया पर दिखाना जरूरी नहीं होता। खासकर जब वो इंसान आपका जीवन साथी हो। आजकल सोशल मीडिया की उम्मीद ही असली रिश्तों को खराब कर रही है।
एक और यूजर ने लिखा वो उनका स्पॉटलाइट छीन नहीं रही है। इसी तरह वो उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। एक दूसरे यूजर ने कहा वो अपने बच्चे का ख्याल रखने में बिजी हैं। उन्हें अकेला छोड़ दो यार। जैसा कि सभी जानते हैं रणवीर सिंह और दीपिका पाडुकोण बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल्स में से एक हैं। दोनों ने फिल्म रामलीला में साथ काम करने के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। और फिर साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के छ साल बाद दीपिका मां बनी और उन्होंने साल 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत]