Cli

धुरंधरकी 1600Cr की कमाई में से 640Cr पर मेरा हक है,”— धुरंधर के मेकर्स को लगा बड़ा झटका

Hindi Post

फिल्म धुरंधर ने अच्छा खासा पैसा बॉक्स ऑफिस पर कमा लिया है। लेकिन अब इसकी कमाई पर बहुत सारे लोग अपना हक जमा रहे हैं। कुछ समय पहले एक राइटर ने फिल्म को अपनी कहानी बताया। तो अब चौधरी असलम की वाइफ ने कहा है कि वो आदित्यधर से इस फिल्म के लिए पैसा मांगेगी क्योंकि चौधरी असलम के किरदार को उन्होंने परिवार की परमिशन लिए बिना यूज किया। हां, उन्हें संजय दत्त का रोल बहुत पसंद आया और संजय दत्त को खुद चौधरी असलम पसंद भी करते थे। लेकिन अगर आप चौधरी असलम का किरदार यूज कर रहे हो

तो एटलीस्ट फैमिली की परमिशन तो लो। उन्हें कॉपीराइट के पैसे तो दो। नरीन चौधरी जो चौधरी असलम की वाइफ है, उन्होंने रिसेंट इंटरव्यू में कहा है कि मैं आदित्यधर से 25 करोड़ की डिमांड करूंगी। क्योंकि चौधरी असलम की एंट्री के लिए जो गाना हवा-हवा उन्होंने यूज किया। उस गाने को यूज करने के लिए उन्होंने पाकिस्तानी आर्टिस्ट को ₹46 लाख दिए। इतने से गाने के लिए उन्होंने इतना बड़ा अमाउंट दिया तो फिर चौधरी असलम को तो उन्होंने दोनों पार्ट्स में यूज़ किया है। तो ऐसे में मैं आदित्य धर से ₹25 करोड़ की डिमांड करूंगी। अगर आदित्य धर यह पैसा सीधे से दे देंगे तो तो ठीक है।

लेकिन अगर उन्होंने यह पैसा मुझे नहीं दिया तो मैं इंटरनेशनल लॉयर के जरिए आदित्य धर पर केस करूंगी। उन्हें लीगल नोटिस भिजवाऊंगी। नरीन ने कहा कि फिल्म ने ₹1600 करोड़ कमाए हैं और मुझे तो लोगों ने कहा कि फिल्म की कमाई का 40% हिस्सा तुम मांगो। मैं वह तो नहीं कर रही हूं लेकिन मैं 25 करोड़ तो मांग ही रही हूं। नरीन का कहना है कि चौधरी असलम का किरदार उन्हें पसंद आया। संजय दत्त ने बहुत अच्छे से इस किरदार को निभाया।

हालांकि उनका यह भी कहना है कि चौधरी असलम को जैसा दिखाया है वो वैसे नहीं थे। उन्होंने बहुत कुछ लियारी के लिए किया है और अलग-अलग जगह भी उन्होंने बहुत सारे मिशनंस कंप्लीट किए हैं। हां, संजय दत्त ने चौधरी असलम का किरदार बहुत अच्छे से निभाया। चौधरी असलम खुद संजय दत्त के फैन खलनायक फिल्म उन्हें जबरदस्त लगती थी और नरीन का दावा है कि चौधरी असलम ने उनसे कहा था कि देखना कभी ना कभी मुझ पर कोई फिल्म जरूर बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *