धुरंधर 2 के चाहने वालों की फहरिस्त में एक और बड़ा नाम शामिल हो गया है। यह नाम है इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का। विराट ने हाल ही में यह फिल्म देखी और Instagram पर उसे रिव्यु भी किया है। उन्होंने ना केवल आदित्यधर और रणवीर सिंह की तारीफ की बल्कि यह भी बताया कि उन्होंने भारत में ऐसी मूवी पहले कभी नहीं बनते देखी है।
धुरंधर 2 का पोस्टर शेयर करते हुए विराट लिखते हैं, मैंने आज ही यह फिल्म देखी। मैं दावे से कह सकता कि मैंने भारत में ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पहले कभी नहीं देखा। यह मेरे सभी इमोशंस को बाहर ले आई। मैं करीब 4 घंटे तक पलके तक नहीं झपका पाया। आदित्य धर आपने जो फिल्म बनाई है उसमें आपका टैलेंट और विश्वास साफ नजर आता है। सलाम है आपको। आप जीनियस हैं।
वैसे तो सभी एक्टर्स अपने किरदारों में अच्छे लगे थे। मगर रणवीर सिंह आपने इस फिल्म के बाद एक अलग लेवल हासिल कर लिया है। आपकी परफॉर्मेंस कमाल की ही थी। एकदम जबरदस्त। विराट के रिव्यु पर आदित्य ने भी रिएक्ट किया है। विराट की स्टोरी रिशेयर करते हुए वह लिखते हैं, वाह, यकीन नहीं हो रहा कि यह सच में हो रहा है। विराट यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप के समय से ही आपका फैन रहा हूं।
आपके जैसे वन इन अ जनरेशन प्लेयर का इस तरह प्यार दिखाना बिल्कुल अलग लगता है। आप हर बार मैदान में उतर कर जिस तरह देश का नाम रोशन करते हैं वो हम सबको इंस्पायर करता है। हम भी अपनी फिल्मों के जरिए भारत का नाम ऊंचा करने की कोशिश करेंगे। जय हिंद। विराट के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने धुरंधर 2 को एक ऐसी मूवी बताया जिसने उन्हें 4 घंटों तक बांधे रखा था।
अनुष्का ने आदित्य और रणवीर के काम की खूब तारीफ की है। साथ ही आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी की एक्टिंग को भी परफेक्ट बताया। उनकी स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए आदित्य ने कहा कि अनुष्का जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेस से ऐसा रिस्पांस पाना वाकई कमाल का होता है। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।