Cli
dharmnedra sunny

जब पिता धर्मेंद्र ने किया सनी देओल की गर्लफ्रेंड को किस?..

Hindi Post

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे किस्से हैं जो सालों बाद भी लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसे एक दिलचस्प किस्सा आज हम आपको दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल और डिंपल कपाड़िया से जुड़ा हुआ बताने वाले हैं। दरअसल डिंपल कपाड़िया ने अपने करियर में सनी देओल के साथ भी फिल्में की और उनके पिता धर्मेंद्र के साथ भी स्क्रीन शेयर किया। यही वजह है कि यह कहानी बॉलीवुड के सबसे अनोखे किस्सों में गिनी जाती है। कहा जाता है कि एक ऐसा भी समय था जब डिंपल कपाड़िया और सनी देओल के रिश्तों की खबरें खूब सुर्खियों में थी।

दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। लेकिन इसी बीच एक ऐसा पल भी आया जिसने लोगों को चौंका दिया। दरअसल सालों पहले आई फिल्म दुश्मन देवता में डिंपल कपाड़िया ने धर्मेंद्र के साथ काम किया था। इस फिल्म में दोनों के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया गया था। जिसमें धर्मेंद्र और डिंपल के बीच में किसिंग सीन भी दिखाए गए। उस दौर में बॉलीवुड में ऐसे सीन बहुत कम देखने को मिलते थे।

इसलिए यह सीन काफी चर्चाओं में रहा। खास बात यह थी कि उस समय डिंपल कपाडिया का नाम धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ जोड़ा जा रहा था। यही वजह रही कि दर्शकों और मीडिया के बीच इस सीन को लेकर काफी बातें हुई और यह बॉलीवुड का एक चर्चित किस्सा भी बन गया।

हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे उदाहरण पहले भी देखने को मिल चुके हैं जब किसी अभिनेत्री ने पिता और बेटे दोनों के साथ फिल्मों में काम किया हो। डिंपल कपाड़िया भी उन अभिनेत्रियों में से शामिल रही जिन्होंने अलग-अलग पीढ़ियों के सितारों के साथ काम किया। वहीं धर्मेंद्र की बात करें तो उन्होंने अपने शानदार फिल्मी सफर के दौरान रोमांस से लेकर एक्शन तक हर तरह के किरदार निभाए और कई यादगार फिल्में थी।

आज भी उनके उनके परिवार से जुड़े ऐसे किसी फैंस के बीच चर्चाओं का विषय बन ही जाते हैं। इसके साथ ही अगर सनी देओल की बात करें तो सनी देओल आज अपने सुनहरे दौर में जी रहे हैं। उनकी जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही हैं सभी की सभी फिल्में सुपरडुपर हिट साबित हो रही हैं और अब वो पीछे मुड़कर बिल्कुल भी नहीं देख रहे हैं। अभी हाल ही में बॉर्डर 2 ने भी अपने सफलता के झंडे गाड़े और इस फिल्म में रिकॉर्ड तोड़ कमाई भी की।

यही बड़ी वजह है कि आने वाले समय में सनी देओल ढेरों सारी फिल्मों को लेकर खूब चर्चाओं के केंद्र में बने हुए हैं और उन्हीं फिल्मों को लेकर वह इस समय जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं क्योंकि सनी देओल के चाहने वाले उनकी आने वाली फिल्मों पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं और इसी फिल्मों को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *