Cli
chandrika bayan

युगम गेरा के साथ लड़ाई के बाद चंद्रिका दीक्षित का विवादास्पद बयान..

Hindi Post

दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित अपने एक बयान को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया है जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रही चंद्रिका ने कहा अगर मुझे बच्चा पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो ऐसा करने से मैं पीछे नहीं हटूंगी। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से चंद्रिका की शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव देखने को मिल रहा था। उन्होंने अपने पति युगम गिरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। जिसके बाद वह खुद लगातार किसी मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आई। खबरों में यह भी दावा किया गया कि चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वड़ा पाऊ गर्ल ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की।

चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि मैंने अपने पति के लिए बहुत कुछ किया। मैं बीमार थी। बिस्तर पर पड़ी हुई थी। मेरे रीड की हड्डी में गैप आ गया था। लेकिन मेरे पति ने मेरा बिल्कुल ख्याल नहीं रखा। ऐसी कई सारी बातें हैं जो धीरे-धीरे इकट्ठा होती गई और एक बार फूट गई। YouTube चैनल शालू निशा पडकास्ट को दिए अपने इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि मैं सबके बिना रह सकती हूं। लेकिन अपने बेटे के बिना नहीं।

मुझे उसके लिए काम [संगीत] करना है। उसका पेट भरना है। चंद्रिका ने कहा कि एक मां होने के नाते मैं एक बड़ी बात बोल रही हूं। मुझे नहीं पता कि लोग मुझे कैसे जज करेंगे। लेकिन मुझे मेरा बच्चा पालने के लिए अगर किसी के साथ सोना भी पड़े तो मैं वह भी कर लूंगी लेकिन अपना बच्चा पालूंगी। चंद्रिका के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि चंद्रिका इस तरह का बयान सार्वजनिक रूप से कैसे दे सकती है?

इससे समाज में गलत संदेश जाता है। यूज़र्स का कहना है कि आज के दौर में भी मेहनत से पैसा कमाया जा सकता है। उनके इस बयान को किसी भी हाल में सामान्य नहीं माना जा सकता। फिलहाल इस बयान पर आपको क्या है कहना? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *