Cli
badshah hail me

गाने की इस लाइन की वजह से बादशाह पे हुई FIR, जाना पड़ेगा जेल?…

Hindi Post

बॉलीवुड रैपर सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर पंचकूला के साइबर क्राइम और जींद के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी मामला अज्ञात पर दर्ज हुआ है। रैप की लाइन है आया बादशाह डोली चढ़ाने इन सब की घोड़ी बनाने। लड़कियों को स्कूल की वर्दी में बैग फेंकने और जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज की बस का बिना परमिशन इस्तेमाल करने का आरोप है।

उधर पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव भारती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। जिसमें बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के सामने पेश होने को कहा गया है। यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है।

वह हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी की बेटी हैं। टटीटरी गाने को अभी तक YouTube पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। दरअसल पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया के पास रहने वाले अभय चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कहा कि बादशाह नाम के एक सिंगर का टटीटरी नाम का गाना ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर चल रहा है। इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और सीन है जो आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत संदेश देते हैं।

गाने में लड़कियों को स्कूल की वर्दी में दिखाया गया है और स्कूल को बैडशाला कहा गया है जो पाठशाला शब्द का गलत रूप है। शिकायत के मुताबिक गाने में आया बादशाह डोली चढ़ाने इन सब की घोड़ी बनाने जैसी लाइनें हैं। यह स्कूल की वर्दी में दिख रही लड़कियों के साथ गलत तरीके से इस्तेमाल की गई हैं। यह सब समाज में गलत और अश्लील संदेश देता है। यह आपत्तिजनक शब्द हमारी बहन बेटियों की इज्जत को ठेस पहुंचाते हैं। स्कूल जैसे पवित्र जगहों को इस तरह दिखाना समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकता है।

शिकायत में मांग की गई है कि इस गाने को फैलने से रोका जाए। सिंगर बादशाह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा ना करे। ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए ताकि इस तरह की सामग्री बनाने वालों पर रोक लगे और समाज में गलत संदेश जाने से रोका जा सके। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इस पर क्या कुछ कहा है आइए आपको सुनवाते हैं।

जो इस प्रकार का गायन प्रोस के हरियाणा की कल्चर का जो हास कर रहे हैं यह उचित नहीं है। और जैसे मामला संज्ञान में आया सरकार ने तुरंत उस पर कड़ा फैसला लिया और आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने तुरंत कहा कि इस पर कारवाई होगी और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है और साथ में यह भी माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि उस बस का भी पता किया जाए कि वह बस किस डिपो की है।

उसका जो ड्राइवर और कंडक्टर है उसके ऊपर भी कड़ी कारवाई की जाएगी। दिखाई दे रही है। साथ में मैं वही बता रहा हूं और साथ में यह भी कि एक जगह उस गाने में क्योंकि आज हमने देखा था सवेरे तो उसमें कहीं शायद कोई स्कूल का भी ए आई लिखा हुआ है ऐसे करके वर्णमाला में तो उसका भी पता करके उस पर भी कारवाई करने का निर्देश सरकार दे रही है कि यह कहां पे ये गीत फिल्माया गया शूट किया गया। अब सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस बादशाह पर अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई?

स्कूल ड्रेस में बच्चियों को प्रोजेक्ट करके वाहियात और व्गर लाइंस बोल रहा है। कहां गए वो धर्म रक्षक दीपिका के कपड़ों से जिनकी भावनाएं आहत हो गई थी। हेलो बजरंग दल सिर्फ पार्कों में ही अपनी धोंस दिखाओगे क्या? मेगजन ने लिखा आया बादशाह डोली चढ़ाने इन सब की घोड़ी बनाने। यह कैसे अश्लील गाने बना रहा है बादशाह तू? शर्म आती है कि नहीं? मेगा ने लिखा आया बादशाह टोली चढ़ाने इन सब की घोड़ी बनाने दीज़ आर ओपनिंग रैप लाइंस इन द सॉन्ग टिटारी इन सब शब्दों को इतना नॉर्मलाइज म्यूजिक इंडस्ट्री में क्यों किया जा रहा है

क्या फ्रीडम ऑफ स्पीच व्गैरिटी है मैग्जी ने लिखा शेम ऑन यू बादशाह यू मेड अ सॉन्ग टिट्री शोइंग स्कूल किड विद अ लिरिक्स लाइक आया बादशाह डोली चढ़ाने इन सब की घोड़ी बनाने ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है इसको डिलीट किया जाना चाहिए और आपको पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए| आपको बता दें बादशाह का असली नाम आदित्य प्रताप सिंह सिंह सिसोदिया है। उनका जन्म 19 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ।

उनका पूरा परिवार मूल रूप से हरियाणा के करनाल जिले के ऊंचानी गांव से ताल्लुक रखता है। पिता सरकारी नौकरी में थे। बादशाह की शादी जैसमीन से हुई थी और उनकी एक बेटी है जिसका नाम जैसमी ग्रे मसीह सिंह है। हालांकि कुछ वक्त पहले पति-पत्नी का अलगाव हो चुका है। फिलहाल आप क्या कहेंगे बादशाह के इस गाने को लेकर? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *