Cli

आशा जी को अंतिम विदाई देने व्हील चेयर पर आईं छोटी बहन मीना, पोती-परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Hindi Post

दुनिया छोड़ गई आशा गम से टूटा भोसले परिवार आशा ताई के अंतिम संस्कार में आया आंसुओं का सैलाब बहन को आखिरी विदाई देने व्हीलचेयर पर आई छोटी बहन मीना रोके नहीं रुके पोती जनाई के आंसू दादी के पार्थिव शरीर के पास खड़ी फूट-फूट कर रोती रही मां को खोकर गम में डूबे आनंद परिवार और चाहने वालों का हुआ बुरा हाल तिरंगे में लिपटकर आखिरी सफर पर निकली आशा भोसले।

ऐसी विदाई जिसे देख आज पूरा देश रो रहा है। दर्द ऐसा जिसे शब्दों में बयान करना भी मुश्किल हो रहा है। 92 साल की उम्र में आशा भोसले अपने संगीत के सफर को विराम देते हुए आखिरी सफर पर चल पड़ी हैं।

12 अप्रैल को लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया था। सोमवार 13 अप्रैल को आशा ताई को आखिरी विदाई दी गई। उनके इस आखिरी सफर में जैसे भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आगे-आगे गेंदे और मोगरे के फूलों से सजा रथ और पीछे-पीछे फैंस का जन सैलाब।

आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। महान गायिका के अंतिम संस्कार में उनका पूरा परिवार टूटा बिखरा नजर आया। और कुछ ऐसा ही नजारा आशा भोसले के अंतिम दर्शन में भी नजर आया। जब आशा भोसले के पार्थिव शरीर के पास मौजूद उनका पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ दिखा। सबसे ज्यादा दिल का चोटने वाला लम्हा रहा जब आशा ताई को आखिरी बार देखने के लिए उनकी छोटी बहन मीना खड़ी कर पहुंची। व्हीलचेयर पर आई मीना को देख वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा छलनी हो गया।

आंखों में आंसू और दिल में जज्बात का सैलाब लिए मीना मंगेशकर ने अपनी बड़ी बहन को आखिरी बार देखा और श्रद्धांजलि दी। सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा आशा भोसले की पोती जनाई भोसले का। आशा और जनाई किस हद तक क्लोज थे यह बात किसी से छिपी नहीं रही है। जनाई दादी को अपनी सहेली मानती थी और आशा ताई भी अपनी लाडली पर जान लुटाती थी। लेकिन आज दादी के बेजान शरीर को तिरंगे में लिपटा देख जनाई टूट गई।आशा भोसले के अंतिम दर्शन के दौरान जनाई का इमोशनल ब्रेकडाउन कैमरों में कैद हुआ। वो बार-बार फूट-फूट कर रोती नजर आई। रो-रो कर जनाई ने अपनी आंखें भी सुझा ली। सूझी आंखों को छिपाने के लिए उन्होंने काला चश्मा भी पहना लेकिन जनाई का दर्द किसी से छिपा नहीं रहा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले के गम को तो शब्दों में बयान करना भी मुश्किल है।पिता, भाई और बहन को खो चुके आनंद के सिर से अब मां का साया भी छीन गया है।

मां को खोने के दर्द से आनंद भोसले बुरी तरह से टूट कर बिखर चुके हैं। कई बार उन्होंने अपने आंसुओं के सैलाब को थामने की कोशिश की लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम रही।जानकारी के लिए बता दें कि आशा भोसले अपने पीछे भरे पूरे परिवार को छोड़ गई हैं। जहां उन्हें जीते जी अपने दो बच्चों बेटी वर्षा और बेटे हेमंत की मौत का दुख सहना पड़ा। वहीं अंतिम सांस तक बेटे आनंद मां के साथ बने रहे। आशा भोसले के परिवार में बेटे आनंद भोसले, बहू अनुजा भोसले और पांच पोते-पोतियां हैं। आनंद भोसले की बेटी जनाई बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *