अकूत संपत्ति की मालकिन थी आशा ताई। सिंगिंग के अलावा रेस्टोरेंट बिजनेस से भी होती थी तगड़ी कमाई। दुबई से लेकर ब्रिटेन तक फैला था आशा भोसले का साम्राज्य। विरासत में छोड़ गई सुरों का खजाना और अरबों की संपत्ति। कौन होगा आशा भोसले का वारिस? आज भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है। वो आवाज जिसने 1950 के दशक से लेकर मॉडर्न म्यूजिक तक हर दौर के संगीत को अपने सुरों से सजाया वो आवाज अब हमेशा हमेशा के लिए थम गई है।
मेलोडी क्वीन महान गायिका और सभी की चहेती आशा ताई 92 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गई है। 12 अप्रैल की सुबह आशा भोसले का निधन हो गया। शनिवार 11 अप्रैल की रात अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। अफसोस उन्हें बचाया नहीं जा सका।
आशा भोसले के निधन से पूरे फिल्म जगत में मातम पसर गया है। देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। आशा भोसले का हुनर सिर्फ सुरों तक सीमित नहीं था। वो महान गायिका होने के साथ ही बेहद सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन भी थी। संगीत के साथ ही आशा भोसले ने बिजनेस वर्ल्ड में इंटरनेशनल स्तर पर पहचान बनाई थी और अपने इन्हीं हुनर की बदौलत आशा भोसले ने अकूत संपत्ति कमाई।
बता दें कि कभी 100 से ₹150 बतौर फीस लेने वाली आशा भोसले अपने पीछे 150 से 200 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गई हैं। हालांकि बेशुमार दौलत और शोहरत हासिल करने का यह सफर उनके लिए कभी आसान नहीं रहा था। 8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा भोसले ने अपने संगीत के सफर की शुरुआत साल 1943 में महज 10 साल की उम्र में मराठी फिल्म माझा बाल का चलाचला नवबा गाने से की थी। जबकि 1948 में फिल्म चुनरिया के गीत सावन आया से उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने संगीत के सफर की नींव रखी। हालांकि उन्हें शुरुआती संघर्ष करना पड़ा।
लेकिन 1953 में फिल्म परिता के गानों ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आशा भोसले ने सिर्फ गाने नहीं गाए बल्कि उन्होंने हर दौर हर जनरेशन के दिलों पर राज किया। कभी रोमांटिक नगमे तो कभी दिल तोड़ने वाले गम के गीत। कभी कैबे सॉन्ग्स तो कभी क्लासिकल ठुमरी। आशा ताई ने हर स्टाइल को अपने अंदाज में जिया। आशा भोसले ने अपने लगभग आठ दशक लंबे करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है।सबसे अधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग करने वाली सिंगर के रूप में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आशा भोसले बॉलीवुड की सबसे महंगी फीमेल सिंगर्स में से एक रहीं। आशा ताई की कमाई उनके शानदार करियर और दर्शकों से दिए जा रहे उनके लोकप्रिय हिट गानों के एल्बम से होती थी। उनके गाए पुराने गानों के डिजिटल स्ट्रीमिंग और रेडियो प्ले से उन्हें लगातार रॉयल्टी मिलती रहती थी। देश विदेश में होने वाले उनके लाइव शो और म्यूजिक टूर से भी उनकी मोटी कमाई होती थी। सिंगिंग के साथ-साथ वो एक बेहद कामयाब बिजनेस वूमेन भी थी। अपने खाने के शौक को आशा भोसले ने विश्व स्तर पर पहचान दी।दुबई, कुवैत और यूके समेत दुनिया के कई शहरों में उनका आशाज नाम से मशहूर रेस्टोरेंट चेन है।
साल 2002 में दुबई से शुरू हुआ यह ब्रांड आज एक इंटरनेशनल डाइनिंग पहचान बन चुका है। रेस्टोरेंट बिजनेस से भी आशा भोसले अपनी तगड़ी कमाई करती थी। आशा भोसले बेहद आलीशान जिंदगी जीती थी। कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक आशा भोसले का हर स्टाइल बेहद क्लासी और रॉयल था। उनके पास मोतियों और हीरो के गहनों का शानदार कलेक्शन था जो उनकी पहचान बन गया था। गले में मोतियों की माला और हाथ में पर्ल या डायमंड ब्रेसलेट। आशा भोसले का यह सिग्नेचर स्टाइल था जिसे उन्होंने उम्र भर खुद से जुदा नहीं किया।आशा भोसले महंगी और लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन थी। उनके पास Audi जैसी कई लग्जरी गाड़ियां थी। खबरों के मुताबिक आशा भोसले ने रियलस्टेट में भी अच्छा खासा इन्वेस्टमेंट किया हुआ था। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो पेडर रोड पर स्थित प्रभुकुंज अपार्टमेंट उनकी सबसे अहम और कीमती प्रॉपर्टी में गिना जाता है। इसके अलावा मुंबई और पुणे में भी उनकी कई अन्य संपत्तियां मौजूद हैं जो कि उनकी दौलत का अहम हिस्सा हैं।बता दें कि आशा भोसले ने जीते जी अपने दो बच्चों हेमंत और वर्षा भोसले को खो दिया था। बेटे आनंद भोसले आखिरी वक्त तक अपनी मां के साथ बने रहे। आनंद भोसले लंबे समय से उनकी प्रोफेशनल लाइफ और बिजनेस को संभालते रहे थे। अब आनंद भोसले को ही उनकी अकूत संपत्ति का वारिस माना जा रहा है।