जब एक महान आवाज खामोश होती है तो सिर्फ इंसान नहीं जाता बल्कि एक पूरा दौर खत्म हो जाता है। आशा भोसले के जाने के बाद अब मंगेश्वर परिवार में कौन बचा है और उनकी विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा। आज हम बात कर रहे हैं भारत के सबसे महान संगीत परिवार दीनाना मंगेशकर जी के परिवार की। एक ऐसा परिवार जिसने भारत को लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे [संगीत] दो अनमोल रत्न दिए।
लेकिन अब दोनों महान स्तंभों के जाने के बाद परिवार में कौन-कौन है और उनकी क्या भूमिका है? आइए जानते हैं। दीनाना मंगेशकर जी खुद एक जाने-माने क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे। उन्होंने अपने बच्चों को बचपन से ही संगीत की शिक्षा दी। यही वजह है कि उनके सभी बच्चे किसी ना किसी रूप में संगीत से जुड़े रहे। इस परिवार की सबसे बड़ी पहचान बनी लता मंगेशकर और आशा भोसले। [संगीत] अब बात करते हैं परिवार की दूसरी सबसे बड़ी बहन मीना खड़ीकर की।
मीना जी ने भी संगीत की दुनिया में काम किया है। उन्होंने कई मराठी गीत गाए और बच्चों के लिए भी संगीत तैयार किया। हालांकि उन्होंने लता और आशा जी जितनी प्रसिद्धि नहीं पाई लेकिन परिवार के अंदर उनका योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहा। आज जो परिवार की सबसे सीनियर मेंबर हैं तीसरी बहन उषा मंगेशकर। उषा जी ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं [संगीत] में गाने गाए। उनके गाए भजन और धार्मिक गीत काफी लोकप्रिय रहे। उन्होंने कई फिल्मों में भी आवाज दी। आज भी उन्हें एक सम्मानित गायिका के तौर पर देखा जाता है। अब बात करते हैं परिवार के सबसे छोटे और इकलौते भाई हृदयनाथ मंगेशकर की। हृदयनाथ एक बेहद प्रतिभाशाली संगीतकार हैं।
यानी म्यूजिक डायरेक्टर हैं और उन्होंने कई फिल्मों और मराठी संगीत में शानदार कंपोजिशंस दिए हैं। उनका संगीत शास्त्रीय और गहराई के लिए जाना जाता है। आज भी वह इस परिवार की संगीत विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। लता मंगेशकर और आशा भोसले यह सिर्फ नाम नहीं थे। यह उस दौर की पहचान थे जिनकी आवाज हर पीढ़ी के दिल में बसी है। अब उनके जाने के बाद परिवार में एक बहुत बड़ा खालीपन आ गया है। कल यानी 13 अप्रैल को शाम 4:00 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। [
संगीत] पूरा देश आज ना आंखों से यही कह रहा है। आशा जी आपकी आवाज और आपकी यादें हमेशा साथ रहेंगी। मंगेश्वर परिवार ने जो विरासत बनाई है वह सिर्फ संगीत नहीं बल्कि भारत [संगीत] की आत्मा का हिस्सा है। और यह विरासत आने वाली पीढ़ियों तक ऐसे ही गूंजती रहेगी। आपका पसंदीदा गाना कौन सा है? आशा [संगीत] जी का कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।