Cli

अधूरी रह गई ‘आखिरी’ इच्छा! ‘ताई’ ने खुलकर बताई थी ख्वाहिश।

Hindi Post

अधूरी रह गई आशा ताई की आखिरी इच्छा। सुरों की मल्लिका ने खुलकर बताई थी अपनी ख्वाहिश। आखिरी दिनों में भी करना चाहती थी वो काम। जिससे मिलती रही बेशुमार खुशियां। आशा भोसले के निधन के बाद परिवार को हो रहा है मला। सिंगर की से सदमे में है फैंस। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। उनका 92 साल में 12 अप्रैल 2026 को मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें 11 अप्रैल की रात नाजुक हालत में मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वह डॉक्टर्स की निगरानी में थी। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सिंगर को हार्ट अटैक हुआ है। पर बाद में उनकी पोती जनाई ने इस खबर को खारिज किया और छाती में इंफेक्शन की बात बताई थी। बाद में आशा भोसले को डॉक्टर्स ने मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई और फैंस का दिल तब और टूट गया जब उन्हें इस बात का पता चला कि सुरों के मलिका लीजेंड की सिंगर आशा भोसले की आखिरी इच्छा हमेशा हमेशा के लिए अधूरी रह गई और अब चाहकर भी ना परिवार कुछ कर सकता है और ना ही उनके फैंस। दरअसल आशा ताई ने पब्लिक प्लेटफार्म पर अपनी आखिरी ख्वाहिश को लेकर खुलकर बात कही थी।

जिसे सुनने के बाद ऑडियंस की आंखें नम हो गई और उनका दिल टूट गया। तो चलिए आपको भी बताते हैं कि आखिर क्या थी आशा भोसले की आखिरी इच्छा। आशा ताई बेशक 92 साल की थी लेकिन उसके बावजूद बहुत एक्टिव थी और गाना गाती रहती थी। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना रखी थी लेकिन 91 साल की उम्र में उन्होंने स्टेज पर लाइव परफॉर्म किया था और उनकी आवाज पर हर कोई फिदा हो गया था। उनकी एक्टिवनेस देखकर हर कोई हैरान था। आशा भोसले की एक आखिरी इच्छा थी जो अब उनके निधन से अधूरी रह गई। सिंगर ने रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर अपनी आखिरी इच्छा बताकर सभी को इमोशनल कर दिया था।

आशा भोसले ने बताया था कि वो अपने आखिरी वक्त तक क्या करना चाहती हैं। उन्होंने कहा था मेरी एक ही इच्छा है कि मुझे गातेगाते मौत आ जाए। बस और कुछ नहीं। वहीं एक साल पहले एक पडकास्ट के दौरान भी अपनी आखिरी इच्छा के बारे में आशा ताई ने बताया था कि आशा भोसले ने कहा है कि वो अपने आखिरी पल गाना गाते हुए बिताना चाहती हैं क्योंकि उन्हें गाना बहुत पसंद है। आशा भोसले ने कहा था मेरी खुद की इच्छा ऐसी है कि गातेगाते ही मैं चली जाऊं। यही मेरी इच्छा है। अभी मुझे सीखने का कुछ नहीं है। गाना मेरी लाइफ है। बचपन से गाया है। 3 साल से क्लासिकल बाबा का सिखाया। पूरी जिंदगी उसमें चली गई। आशा ताई ने आगे कहा, फिल्म लाइन के 82 साल हो गए हैं।

अभी जाके यह इच्छा है कि गाते-गाते मेरा दम निकले। मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी कि मैं गाते-गाते जाऊं। बता दें कि सिंगर की आखिरी बार 5 मार्च 2026 को मुंबई में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडो की शादी में नजर आई थी। वहीं उन्होंने अपना आखिरी गाना 91 साल की उम्र में गाया था सया बिना। बता दें लगभग 12,000 गाने गा चुकी हैं आशा ताई।पिछले कुछ समय से एक गाने पर काम भी कर रही थी। उस गाने की सिर्फ चार लाइनें रह गई थी और अब वो गाना कभी पूरा नहीं हो सकेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से बीमार थी और 11 अप्रैल की रात उनकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी और अब 12 अप्रैल को आशा ताई का निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *