[संगीत] भारतीय संगीत जगत आज एक ऐसी आवाज खो चुका है जिसने दशकों तक हर दिल पर राज किया। दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही। लेकिन उनकी कहानी सिर्फ सुरों तक सीमित नहीं थी। यह कहानी है संघर्ष, मनमुटाव, [संगीत] कम उम्र में शादी, बहन लता मंगेशकर से दूरी और जिंदगी को उतार-चढ़ाव तक के सफर की। आइए समझते हैं आखिर कैसी रही आशा भोसले की जिंदगी। आप देख रहे हैं एबीपी और मैं साइमा पति। दिग्गज और मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने ऐसे गाने गाए जो आज भी हर पीढ़ी के दिल में बसे हैं। हर गीत में उनकी अलग पहचान थी। लेकिन जितनी उनकी आवाज मधुर थी उनकी जिंदगी उतनी आसान नहीं थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद कम उम्र में की और धीरे-धीरे खुद को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां उन्हें दुनिया के सबसे महान गायिकाओं [संगीत] में गिना जाने लगा। आशा भोसले का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जहां संगीत ही जीवन था। उनके पिता भी एक जानेमाने गायक थे लेकिन पिता के निधन [संगीत] के बाद परिवार पर जिम्मेदारियों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे में आशा और उनकी बहन लता मंगेशकर ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया। [संगीत] दोनों बहनों ने मिलकर परिवार को संभाला और फिल्मों में गाना गाकर अपना करियर बनाया और यहीं से शुरू [संगीत] हुआ एक ऐसा सफर जो इतिहास बन गया।
लेकिन आशा भोसले की जिंदगी में पहला बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने महज 16 साल की उम्र [संगीत] में शादी कर ली। यह फैसला उनके परिवार की मर्जी के खिलाफ लिया गया और उन्होंने गणपत राव से लव [संगीत] मैरिज किया जो उनसे काफी बड़े थे। इस फैसले ने उनके परिवार खासकर उनकी बहन लता मंगेशकर आशा [संगीत] और गणपत राव की शादी से बेहद नाराज थे। एक इंटरव्यू में आशा ने बताया कि दीदी ने इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद उनके और लता मंगेशकर के बीच [संगीत] काफी दूरी आ गई और काफी समय तक दोनों में कोई बातचीत नहीं रही। साथ ही परिवार ने सभी संबंध तोड़ दिए। दरअसल आशा भोसले से उस वक्त परिवार [संगीत] ने सभी संबंध तोड़ दिए थे और पूरे परिवार से अलग होकर आशा भोसले ने अपनी शादी की शुरुआत की और यही वो समय था जब दोनों बहनों के रिश्तों में खटास आ गई और दूरी बढ़ने लगी। लेकिन आशा भोसले की पहली शादी
ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। शादी के कुछ सालों बाद ही रिश्ते में दरारें आनी शुरू हो गई और बताया जाता है कि उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा यहां तक कि ऐसा समय भी आया जब वो प्रेग्नेंट थी [संगीत] और उन्हें घर छोड़ना पड़ा। ये उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने बच्चों के साथ एक नई शुरुआत की। इस मुश्किल दौर में आशा भोसले ने खुद को पूरी तरह संगीत में झोंक दिया। उन्होंने ऐसे गाने गाने शुरू किए जिसे उस दौर में बोल्ड माना जाता था। जहां लता मंगेशकर की छवि सादगी भरी रही। वहीं आशा भोसले ने अपनी एक अलग पहचान बनाई [संगीत] चुलबुली और बेबाक और यही वजह थी कि उन्हें अलग-अलग तरह के गाने गाने का मौका मिला और उन्होंने हर बात खुद को साबित किया। [संगीत] उनकी जिंदगी में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी जब उनकी मुलाकात मशहूर संगीतकार आर डी बर्मन से हुई। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के रास्ते भी आसान नहीं थे। लेकिन दोनों ने साथ रहकर संगीत की दुनिया को कई यादगार गीत दिए। वहीं आशा भोसले और आर डी बर्मन की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए।
दोनों का रिश्ता सिर्फ [संगीत] प्राइवेट लाइफ तक सीमित नहीं था बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी यह जोड़ी बेहद सफल रही। लेकिन साल 1994 में आर डी बर्मन के निधन के बाद आशा भोसले एक बार फिर अकेली पड़ गई। यह उनके जीवन का एक और बड़ा झटका था। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ती रही। अब बात करते हैं लता मंगेशकर और आशा भोसले के रिश्ते की। तो लता मंगेशकर और आशा भोसले [संगीत] के रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा होती रही। लोग कहते रहे कि दोनों के बीच राइवलरी थी। लेकिन आशा भोसले ने हमेशा इन बातों को नकारा है।
उन्होंने कई बार कहा कि वह अपनी बड़ी बहन को अपना आदर्श मानती हैं। समय के साथ दोनों के रिश्ते बेहतर हुए और उन्होंने एक दूसरे के प्रति सम्मान [संगीत] बनाए रखा। आज जब आशा भोसले हमारे बीच नहीं है तो उनकी यादें और उनके गाने हमारे साथ हैं। उनका सफर हमें सिखाता है कि चाहे जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों ना [संगीत] हो अगर हिम्मत हो तो हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। उन्होंने अपने जीवन में जितने उतार-चढ़ाव [संगीत] देखे उतनी ही मजबूती से हर बार वापसी की। एक आवाज जो कभी थमती नहीं [संगीत] आज खामोश हो गई है। लेकिन उनके गीत, उनकी यादें और उनका सफर हमेशा जिंदा रहेगा।