मशहूर यूबर अनुराग डोबाल के 2 घंटे के वीडियो पर अब अनुराग की पत्नी रतिका चौहान ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। रतिका ने अपने Instagram पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए वो सब कुछ साफ कर दिया है जो शायद अब तक छुपा हुआ था। अनुराग डोबाल के वीडियो सामने आने के बाद पहली बार रतिका ने अपनी साइड लोगों के सामने रखी है। रतिका ने हाल ही में Instagram पर एक लंबी स्टोरी शेयर की।
उन्होंने लिखा कि मुझे अभी बहुत सारे कॉल और मैसेजेस आ रहे हैं। मैंने कोई वीडियो नहीं देखा है और ना ही देखने वाली हूं। यह एक पारिवारिक मामला है और इसे इस तरह ऑनलाइन नहीं लाया जाना चाहिए था। मुझे सब पता है लेकिन मैं कभी नहीं चाहती थी कि चीजें इस तरह हो। मैं अपने पति को नहीं छोड़ सकती और साथ ही मैं अपने ससुराल वालों को भी नहीं छोड़ सकती। लोगों के लिए यह कहना बहुत आसान है कि मैंने अपने पति का साथ नहीं दिया
या मैं अपने ससुराल वालों के साथ खड़ी नहीं रही। लेकिन कोई भी असल में नहीं जानता कि मैं किस दौर से गुजर रही थी या मैंने चीजों को ठीक करने की कितनी कोशिश की। मैं बहुत इज्जतदार परिवार से हूं। अभी मैं बस यही चाहती हूं कि सब कुछ शांत हो जाए और शांति से निपट जाए। अभी मेरा पूरा ध्यान मेरे होने वाले बच्चे पर है। यह मेरी प्रायोरिटी होनी चाहिए और यह बाकी सबकी भी होनी चाहिए
प्लीज अभी एक दूसरे पर इल्जाम लगाना बंद करें क्योंकि मेरा बच्चा इस ड्रामे के लायक नहीं है। रतिका ने कहा कि उन्हें सब पता है लेकिन वह इसे ऑनलाइन तमाशा नहीं बनाना चाहती। फिलहाल आपका अनुराग डोबाल की पत्नी रतिका के सधे हुए जवाब पर क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं.