Cli
anurag news

अनुराग डोभाल को लेकर आई ऐसी खबर, फेन्स हो जायेंगे दुखी..

Hindi Post

लोकप्रिय यूटबर और बिग बॉस फेम अनुराग ढोपाल जिन्हें यूके 07 राइडर के नाम से जाना जाता है। अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना की वजह से सुर्खियों में है। खबर है कि कंटेंट क्रिएटर ने 7 मार्च को अपनी जान लेने की कोशिश की जिससे उनके फैंस बहुत परेशान हो गए। सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान अनुराग को अपनी एसयूवी तेज स्पीड में चलाते हुए देखा गया। जिसके बाद गाड़ी क्रैश हो गई।

एक्सीडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से एक फोटो अब अनुराग ढोबाल की Instagram स्टोरी पर सामने आई है। तस्वीर में यूबर को हॉस्पिटल के बेड पर लेटा हुआ देखा जा सकता है। जबकि उनके बगल में बैठा एक व्यक्ति उनका हाथ पकड़े हुए है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद फैंस और शुभचिंतकों ने कमेंट सेक्शन में उनके जल्दी ठीक होने की दुआओं वाले मैसेज की बाढ़ ला दी।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी अपना सपोर्ट और दुआएं दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग ढोबाल अभी आईसीयू में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर उनकी हालत पर करीब से नजर रख रहे हैं। एक्सीडेंट होने से पहले अनुराग ढोबाल सोशल मीडिया पर लाइव आए थे। जिसमें वे बहुत इमोशनल और परेशान लग रहे थे। लाइव सेशन के दौरान तेज स्पीड में गाली चलाते समय यह हादसा हुआ।

एक्सीडेंट से कुछ ही पल पहले उन्होंने लाइव स्ट्रीम के दौरान कहा मां अगर मैं अगले जन्म में दोबारा पैदा हुआ तो प्लीज मुझे बस प्यार देना। मुझे सबसे ज्यादा प्यार की जरूरत थी। अब कॉल करने के लिए कोई नहीं बचा है। चलो फाइनल ड्राइव पर चलते हैं। इससे पहले अनुराग ढोबाल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था

जिसमें दावा किया गया था कि उनकी इंटरकास्ट मैरिज ने उनके परिवार में गंभीर तनाव पैदा कर दिया है। उस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका परिवार उन्हें परेशान कर रखा है और कहा था कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *