अनुराग डोबाल का नया हेल्थ अपडेट सामने आया है और उसको खुद अपने Instagram अकाउंट पर अनुराग ने शेयर किया है। अनुराग ने Instagram पर मुस्कुराते हुए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बच पाऊंगा। जिस रास्ते पर मैं चल पड़ा था,
वहां से वापस लौटना नामुमकिन सा लग रहा था। मेरे लिए यह सब किसी चमत्कार से कम नहीं है। आज मैं अनाथ हूं। मुझे नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है या मैं आगे क्या करूंगा। लेकिन क्योंकि मुझे जिंदगी फिर से जीने का एक नया मौका मिला है तो यकीनन भगवान ने मेरे लिए कोई ना कोई योजना जरूर बनाई होगी।
बहुत से लोग मेरे बारे में चिंतित हैं। मैं अब आईसीयू से बाहर हूं और फिलहाल सुरक्षित हूं। उन सभी लोगों का शुक्रिया जो मेरे साथ खड़े रहे और जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की। शायद आपकी ही प्रार्थनाओं की वजह से मुझे यह नई जिंदगी मिली है। बाकी सब मैंने भगवान के हाथों में छोड़ दिया है।
अनुराग की इस पोस्ट से साफ हो गया है कि उनके माता-पिता और भाई उनसे अस्पताल में मिलने नहीं आए क्योंकि उन्होंने साफ कहा वो अब अनाथ है। उनकी इस पोस्ट पर फॉलोअर्स ने भरपूर प्यार और सपोर्ट दिखाया है। एक यूजर ने लिखा जाको राखे साइं मार सके ना कोई। दूसरे ने कहा पागलपन मत कर। हम सब तेरे साथ हैं। तू अकेला नहीं है। फिलहाल आपका अनुराग के इस पोस्ट पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं.