Cli
amir zyan talak

आमिर खान के घर एक और तलाक कंफर्म? पति से अलग रह रही भतीजी! एक्ट्रेस ने तोड़ी सेपरेशन पर चुप्पी!..

Hindi Post

आमिर खान के घर एक और तलाक। पति से अलग रह रही हैं भतीजी। शादी के 5 साल बाद तलाक की चर्चा। ज़न और आकाश के रिश्ते में आई दरार। एक्ट्रेस ने तोड़ी सेपरेशन पर चुप्पी। तलाक की खबर सुन दंग रह गए फैंस। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के परिवार में इस वक्त बवाल मचा हुआ है। खान परिवार के एक और रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं

और इस बार चर्चा में है उनकी भतीजी ज़ैन मैरी खान जो खुद भी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। बता दें आमिर की भतीजी बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़न फिल्म मेकर मंसूर खान की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने फरवरी 2021 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आकाश मोहिमेन से शादी की थी। उस वक्त ये शादी खूबसूरत लव स्टोरी का शानदार अगला कदम लग रहा था। लेकिन अब उसी रिश्ते पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसे लेकर खान परिवार के फैंस चिंता में आ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में शादी के बाद साथ रह रहा यह कपल पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते में उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। चीजें इतनी बिगड़ गई है कि जेन ने कथित तौर पर अपना घर छोड़ दिया है और अब दोनों एक ही छत के नीचे नहीं रह रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जब एक्ट्रेस से सीधे तौर पर इस बारे में पूछ लिया गया तो उन्होंने ना तो इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया और ना ही खुलकर एक्सेप्ट [संगीत] किया। उनका जवाब काफी कंफ्यूजिंग था। उन्होंने साफ कहा यह उनकी पर्सनल लाइफ का मामला है और बिना जानकारी के इसे पब्लिक में लाना ठीक नहीं होगा। उनका यह स्टेटमेंट बहुत कुछ कह जाता है और बहुत कुछ छुपा भी लेता है।

शादी टूटने वाले सवाल को लेकर जेन ने कहा यह बहुत पर्सनल बात है और क्योंकि यह मेरी निजी जिंदगी का मामला है जिसमें आपको पूरी जानकारी नहीं है तो मैं चाहूंगी कि आप इसे पब्लिक में ना डालें। उनके स्टेटमेंट से मीडिया में तलाक की खबरें फैल गई हैं। एक करीबी सूत्र की मानें तो रिश्ते में आई दूरी कोई अचानक नहीं है बल्कि धीरे-धीरे चीजें बिगड़ती चली गई। बाहर से सब कुछ नॉर्मल दिख रहा था,

लेकिन अंदर ही अंदर दोनों अपने-अपने स्ट्रगल से गुजर रहे थे। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अलग रहना शायद एक स्पेस लेने का तरीका हो सकता है या फिर किसी बड़े फैसले की ओर इशारा भी मुमकिन है। अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक फेज है या वाकई यह रिश्ता अपने अंत की ओर बढ़ रहा है? बॉलीवुड में रिश्तों का बनना और टूटना नया नहीं है। लेकिन जब बात किसी बड़े नाम से जुड़ी होती है तो हर छोटी हलचल भी हेडलाइंस बन जाती है।

आमिर खान खुद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार खबरों में रह चुके हैं और अब उनकी फैमिली का एक और रिश्ता सुर्खियां बन गया है। इस वक्त फैंस तो बस कयास ही लगा रहे हैं। फिलहाल सच क्या है? यह सिर्फ जैन और आकाश ही जानते हैं। क्या यह रिश्ता संभल जाएगा या 5 साल बाद यह शादी सच में टूट जाएगी? इसका जवाब तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *