Cli
ali larijani shahadat

अली लारीजानी के लिए इसराइल ने जो प्लानिंग की थी देख के चौक जायेंगे आप..

Hindi Post

ईरान का वो सबसे ताकतवर चेहरा जो देश की पूरी सुरक्षा का जाल बुनता था। जिसके एक इशारे पर मिडिल ईस्ट की भू राजनीति में हलचल मच जाती थी। वो शख्स जो अपनी जान बचाने के लिए हर रोज अपने गुप्त ठिकाने बदल रहा था। इजराइल की खुफिया एजेंसियों से दिन रात लुकाछिपी खेल रहा था। लेकिन उसकी एक छोटी सी चूक, एक ऐसी गलती जिसने उसकी मौत का परवाना लिख दिया। वो अपनी बेटी से मिलने गया था

और यही उसके जीवन का आखिरी सफर साबित हुआ। आखिर कैसे इजराइल ने ईरान के इतने बड़े नेता को उसके ही घर में घुसकर मार गिराया और इस हाई प्रोफाइल हत्या में ईरान के ही स्थानीय लोगों का हाथ कैसे था? नमस्कार, मैं हूं सिद्धार्थ प्रकाश। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे इस भीषण महासंग्राम में एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर आई है।

28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनई की मौत के बाद ईरान का पूरा सुरक्षा ढांचा वैसे ही पूरी तरह हिला हुआ था और अब ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की हत्या ने तेहरान की सत्ता को एक ऐसा जबरदस्त झटका दिया है जिससे उबरना इस वक्त ईरान के लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा। अली लारीजानी कोई आम नेता नहीं थे। उन्हें ईरान की सुरक्षा नीतियों का असली मास्टरमाइंड और पर्दे के पीछे का सबसे बड़ा पावर ब्रोकर माना जाता था।

स्थानीय मीडिया उन्हें ईरान के सबसे समझदार और प्रमुख अधिकारियों में गिनता था। खामिनई की मौत के बाद अली लारीजानी इजराइल के रडार पर सबसे ऊपर थे। यरूशलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक लारीजानी इजराइली सेना के लिए नंबर वन टारगेट बन चुके थे। लेकिन उनका शिकार करना इतना आसान नहीं था। लारीजानी को पता था कि इजराइल किसी भी कीमत पर उन पर हमला करेगा।

इसलिए उन्होंने बचने के लिए बहुत ही जटिल सुरक्षा चक्र बना रखा था। वो पिछले दो हफ्तों से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। जब तक इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद उनके किसी ठिकाने का पता लगाती तब तक वो किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो जाते थे। लेकिन इंसान अक्सर जज्बातों में आकर बड़ी गलती कर बैठता है। मंगलवार को लारी जानी अपनी बेटी से मिलने के लिए तेहरान के बाहरी इलाके परदीस पहुंचे।

ईरान की न्यूज़ एजेंसी फार्स के मुताबिक बेटी के इसी घर पर इजराइल ने एक अचूक और खौफनाक स्ट्राइक की। इस भयानक हमले में सिर्फ लारीजानी ही नहीं बल्कि उनके बेटे, एक डिप्टी और कई बॉडीगार्ड्स की भी जान चली गई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब लारीजानी इतने छिपे हुए थे तो इजराइल को उनकी सटीक लोकेशन मिली कैसे? ईरान इंटरनेशनल न्यूज़ ने एक इजराइली अधिकारी के हवाले से बताया है

कि इजराइल को लारीजानी के बारे में यह बेशकीमती खुफिया जानकारी तेहरान के ही निवासियों ने दी थी। अधिकारी के मुताबिक लारीजानी इतने खतरे के बावजूद कुत्स डे की रैलियों में खुलेआम हिस्सा ले रहे थे। [संगीत] इसे उनका घमंड कहा गया। रैलियों में जाने की वजह से वो लोगों की नजर में आ गए।

ईरान ने अब इस हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। ईरान की सेना के चीफ अमीर हतामी ने साफ कह दिया है कि इस हाई प्रोफाइल हत्या का ऐसा जवाब दिया जाएगा जिसके लिए इजराइल को पछताना पड़ेगा। अब देखना यह है कि मिडिल ईस्ट की यह जंग आगे क्या मोड़ लेती है। इस खबर में बस इतना ही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *