19 साल की शादी पर अभिषेक बच्चन ने दिया बड़ा बयान। बताया कैसा है ऐश्वर्या के साथ जूनियर बच्चन का रिश्ता। क्या ऐश्वर्या के स्टारडम और परिवार में दरार की खबरों का अभी ऐश के रिश्ते पर भी पड़ा असर। फैमिली में नेगेटिविटी और इकलौती बेटी की परवरिश पर भी की बात। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की गिनती इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और पावरफुल जोड़ियों में होती है।
दोनों को मेड फॉर ईच अदर कहा जाता है। हालांकि इसके बावजूद इनके रिश्ते को विवादों की नजर लगती रहती है। कभी परिवार में दरार कभी पति-पत्नी में नोकझोंक तो कभी तलाक की खबरों ने अभी ऐश की जिंदगी में खूब तूफान मचाया है। वो बात अलग है कि विवादों की आंधी में भी इनका रिश्ता अटूट बना हुआ है। 20 अप्रैल को अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी शादी की 19वीं सालगिरह मनाने वाले हैं।
और इससे ठीक पहले अभिषेक बच्चन ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल अभिषेक बच्चन हाल ही में एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने जहां उन्होंने ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते, परिवार और बेटी की परवरिश को लेकर कई बातें की। पडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनके रिश्ते की नीव हमेशा पार्टनरशिप पर टिकी रही है ना कि किसी कंपटीशन या फिर पारंपरिक जेंडर रोल्स पर।
इसी दौरान अभिषेक ने अपने पेरेंट्स अमिताभ और जया बच्चन के रिश्ते का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरे माता-पिता की शादी के समय मेरी मां मेरे पिता से बड़ी स्टार थी। इसलिए मेरे लिए यह कोई नई बात नहीं थी। ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि उनका रिश्ता साझेदारी पर टिका है। वह ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानते हैं। उनकी दूसरी फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के में दोनों ने साथ में काम किया था।
जहां से इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और फिर रिश्ता आगे बढ़ा। इंटरव्यू में अभिषेक ने यह भी खुलासा किया कि उनके बीच कभी यह बात तय नहीं हुई कि कौन क्या करेगा या किसकी क्या जिम्मेदारी होगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारे रिश्ते में हमेशा साझेदारी रही है। कभी ऐसा नहीं हुआ कि मैं कमाऊं और वो घर संभाले या ऐसा कोई बंटवारा हो।
मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो चाहता है कि मेरी जीत के लिए कोई रुक जाए। मैं ऐसी शादी नहीं चाहता जहां मेरी पत्नी को सिर्फ मुझे मर्दाना महसूस करने के लिए अपने करियर से समझौता करना पड़े। आराध्या की पैरेंटिंग को लेकर भी अभिषेक ने अपने इंटरव्यू में बात की है। अभिषेक ने बताया कि आराध्या की परवरिश वो बिल्कुल अलग तरीके से कर रहे हैं। ऐश्वर्या और वो कभी भी अपनी बेटी को यह नहीं समझाते कि क्या गलत है या क्या सही है।
बल्कि वो आराध्या के सामने खुद एक एग्जांपल सेट करते हैं। इसके साथ ही अभिषेक ने कहा कि पिता अच्छे टीचर नहीं होते क्योंकि उनके इमोशंस बीच में आ जाते हैं जबकि मांओं में अपने बच्चों को समझने की खास एबिलिटी होती है। ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते और बेटी आराध्या की परवरिश को लेकर कही यह बातें फैंस का खूब ध्यान बटोर रही हैं। साथ ही अभिषेक के हिस्से में खूब तारीफें भी आ रही हैं।