Cli
actress nidhan (2)

इश्कबाज़ फेम एक्ट्रेस का 76 की उम्र में हुआ निधन, नींद में तोडा दम ! सदमे में यार-दोस्त-परिवार..

Hindi Post

नहीं रही इश्कबाज की दादी। क्षेत्र की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा। निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री में पसरा मातम। पिता के बाद अब बेटे के सिर से उठा मां का साया। बेटे ने इमोशनल पोस्ट कर दी जानकारी। दिग्गज अभिनेत्री के निधन से फैंस को लगा बड़ा झटका। जी हां, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। इश्कबाज सीरियल में दादी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रही हैं।

उनके निधन की खबर ने फैंस से लेकर पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं जानी मानी एक्ट्रेस नवनींद्र बहल की जिनका 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। जो उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। इस दुखद खबर की जानकारी उनके बेटे और फिल्म मेकर कानू बहल ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट करके दी। आपको बता दें कानू बहल ने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा।

उन्होंने लिखा मेरी टाइटन, मेरा विश्वास, मेरा प्यार, मेरी मार्गदर्शक, मेरी गुरु, मेरा दिल अलविदा मां। जब तक तुम मुझे दोबारा जन्म ना दो मेरी आंखें हमेशा तुम्हारी उस चामिंग स्माइल उस प्यारी सी हंसी उस प्रेम उन उत्सुक आंखों की तलाश में रहेंगी। मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए धन्यवाद। इस पोस्ट ने हर किसी की आंखें नम कर दी है और लोग लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इश्कबाज में उनके साथ काम कर चुके एक्टर नकुल मेहता ने भी उन्हें याद किया है।

नकुल ने Instagram पर उनके साथ की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने नवेंद्र बहल को बहुत अच्छी एक्ट्रेस और प्यारी इंसान बताया। साथ ही बताया कि उनके साथ बिताया हर पल उन्हें हमेशा याद रहेगा। आपको बता दें नवेंद्र बहल का कला से रिश्ता बहुत पुराना था। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।

बचपन से ही एक्टिंग में उन्हें इंटरेस्ट था। टीवी की दुनिया में नवनी बहल को असली पहचान इश्कबाज और दिल बोले ओबराए में निभाए गए दादी के किरदार से मिली। इस रोल में उनकी सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनका यह किरदार आज भी लोगों के बीच उतना ही मशहूर है। फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

वो गुलजार की माचिस दिवाकर बनर्जी की ओए लकी लकी ओए और कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म क्वीन का हिस्सा रह चुकी थी। इसके अलावा उन्होंने द प्राइड और द ग्रू जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। नवनींद्र बहल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह भी आसान नहीं रही। उन्होंने मशहूर एक्टर डायरेक्टर ललित बहल से शादी की थी।

लेकिन साल 2021 में कोविड-19 की वजह से उनके पति का निधन हो गया था और अब उनकी पत्नी के निधन से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *