1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की कीमत अब अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को चुकानी पड़ रही है। जी हां, जैसे कि आप सभी जानते हैं कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही बॉलीवुड के जाने पहचाने नाम है। लेकिन इस वक्त उनके पास गोल्डी ढिल्लो की ऐसी धमकी भरे खतों की लिस्ट आ रही है जिसे जानने व सुनने के बाद उनके परिवार वाले भी परेशान हो गए हैं। उनकी जान पर अब खतरा मंडरा रहा है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें यह बताया जा रहा है कि कितने भी बुलेट प्रूफ शीशे में आप रह लीजिए हम आपको बिल्कुल भी नहीं छोड़ेंगे। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर कोल्डी ढिलो के नाम से आई एक धमकी भरी पोस्ट ने मुंबई से लेकर दिल्ली तक सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इस पोस्ट में सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को निशाना बनाने की बात कही गई है।
इतना नहीं पोस्ट में यहां तक दावा किया गया है कि बुलेट पुरुष सुरक्षा भी उन्हें बचा नहीं पाएगा। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह धमकी ऐसे समय में आई है जब अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा के बाहर कथित गोलीबारी की साजिश को लेकर पुलिस पहले ही जांच कर रही है।
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अमिताभ और अभिषेक बच्चन को निशाना बनाने की धमकी के पीछे वजह क्या है? क्या वाकई मुंबई में कोई बड़ी साजिश रची जा रही थी? और दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी के बाद भी क्या खतरा बना हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिलो के नाम से शेयर की गई एक पोस्ट में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का सीधे तौर पर जिक्र किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाही और दो लोगों की गिरफ्तारी से मुंबई में मौजूद उसके कथित नेटवर्क पर इसका कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है।
इस पोस्ट में तकरीबन 200 साथियों के मुंबई में सक्रिय होने का दावा भी किया गया है। साथ ही धमकी दी गई है कि चाहे कितने भी बुलेट प्रूफ कैबिन बना लीजिए दोनों को निशाना बनाया जाएगा। यानी अमिताभ बच्चन की सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों को भी इस पोस्ट में चुनौती दी गई है। हालांकि यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट की वास्तविकता और इसमें किए गए दावों की स्वतई है। इसलिए इसे फिलहाल एक कथित धमकी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। आपको बताना चाहेंगे कि इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की गिरफ्तारी का क्या कनेक्शन सामने आया है। क्योंकि दरअसल 14 नवंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास ठाकुर उर्फ विक्की और दीपक सिंह उर्फ़ दीप को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पंजाब के रहने वाले बताए गए। जांचकर्ताओं को शक है कि इन दोनों का संबंध अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा के बाहर कथित गोलीबारी की साजिश से हो सकता है।
पुलिस इस मामले में दोनों की भूमिका और उनके संभावित आपराधिक नेटवर्क की जांच भी कर रही है। जांच के दौरान विकास ठाकुर पर दिल्ली के कारोबारी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी होने का आरोप भी सामने आया। बताया गया है कि वह इस कथित काम के सिलसिले में मुंबई से दिल्ली पहुंचा था। हालांकि पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों से यह स्पष्ट होगा कि गिरफ्तार आरोपियों का इस पूरे मामले में कितना और किस तरह का संबंध था। लेकिन अमिताभ बच्चन की सुरक्षा को लेकर चिंता केवल इसी एक मामले तक सीमित नहीं है। जानकारी के मुताबिक पिछले 1 महीने के दौरान अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को तीन अलग-अलग ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इन धमकियों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और भी सतर्क किया गया है। याद कीजिए 1 नवंबर को जब अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से मिलने घर के बाहर पहुंचे थे तब वह बुलेट प्रूफ कार्ड के बने सुरक्षा घेरे के बीच नजर आए थे। आमतौर पर अमिताभ बच्चन जलसा के बाहर एक ऊंचे पहिए वाले प्लेटफार्म पर खड़े होकर अपने प्रशिक्षकों का अभिवादन करते हैं।
लेकिन इस बार उनकी सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ कांच का इंतजाम दिखाई दिया। इस तस्वीर के सामने आने के बाद भी उनकी सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा हुई थी। वहीं गोल्डी ढिल्लो के नाम से वायरल पोस्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया गया है। पोस्ट में कथित तौर पर उन लोगों को धमकी दी गई है जिन्हें दंगों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
इसी संदर्भ में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल किया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल धमकी की प्रमाणिकता की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच और अधिकारिक जानकारी के सामने आने के बाद ही इस कथित साजिश की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। लेकिन एक बात जरूर है कि बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में शामिल बच्चन परिवार की सुरक्षा को लेकर सामने आ रही इन घटनाओं ने एक बार फिर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में इस धमकी के पीछे कौन है और क्या गिरफ्तार आरोपियों का वाकई इस कथित साजिश से कोई सीधा संबंध सामने आता है? ओ