वी हैव शेयरर्ड आल्सो ए विश लिस्ट ऑन द ब्राह्मस। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन कपड़ों की चर्चा हो रही है। पीएम मोदी ने पहली बार यह कपड़े पहने हैं। यह कपड़े पहनकर पीएम मोदी गाड़ी से निकले और ऑटो में बैठ गए। वैसे यह खबर इतनी छोटी नहीं है कि सिर्फ पीएम मोदी के कपड़ों तक सिमट कर रह जाए। असली खेल इससे बहुत बड़ा है। यह खेल क्या है वह समझने से पहले आप फिर भी एक बार इन कपड़ों के बारे में जान लीजिए। दरअसल पीएम मोदी ने जो कपड़े पहने हैं, उन्हें बारोंग तागा लोग कहते हैं। बारोंग तागा लोग फिलीपींस का पारंपरिक और आधिकारिक राष्ट्रीय पुरुष परिधान है। यानी यह फिलीपींस की नेशनल ड्रेस है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला में है। जहां दो बड़े शिखर सम्मेलन हो रहे हैं। इनमें से पहला है 23वां आसियान भारत शिखर सम्मेलन जो दक्षिण पूर्व एशिया के 11 देशों का एक प्रमुख क्षेत्रीय आर्थिक और राजनैतिक संगठन है।
और दूसरा है ईस्ट एशिया समिट जो 19 प्रमुख देशों का एक बड़ा मंच है। जहां दुनिया की बड़ी महाशक्तियां जैसे भारत, अमेरिका, चीन, रूस और जापान एक ही मेज पर बैठते हैं। वैसे ईस्ट एशिया समिट के लिए पुतिन और जिनपिंग नहीं आ रहे लेकिन डॉनल्ड ट्रंप आ रहे हैं। मजे की बात देखिए कि अमेरिका ने अपनी तरफ से बोल दिया है कि डॉनल्ड ट्रंप पीएम मोदी से मिलेंगे। अमेरिका में मिड टर्म चुनाव हारने के बाद पहली बार डॉन्ड ट्रंप का पीएम मोदी से सामना हो रहा है। यहां पर क्या होगा वो आगे पता चल जाएगा लेकिन फिलीपींस में एक और बड़ा खेल चल रहा है। यह खेल मेजबान और एक खास मेहमान के बीच है। यानी फिलीपींस और भारत के बीच। फिलीपींस में पीएम मोदी का असली एजेंडा मीटिंग से बहुत बड़ा है। दरअसल पीएम मोदी दुश्मन के दुश्मन को और भी ज्यादा मजबूत करने गए हैं। आप जानते ही हैं कि फिलीपींस वो देश है जिसका चीन से जबरदस्त विवाद चल रहा है। और फिलीपींस ही वो पहला देश है जिसने चीन से निपटने के लिए भारत से ब्रह्मोस मिसाइलें खरीदी हैं। इसी बीच खबर आई है कि फिलीपींस ने भारत को एक नई विश लिस्ट दी है।
फिलीपींस ने भारत से कहा है कि हम आपकी ब्रह्मोस मिसाइलों से बेहद खुश हैं। हमें अब और ब्रह्मोस मिसाइलें चाहिए। फिलीपींस की देखादे वियतनाम और इंडोनेशिया ने भी भारत से ब्रह्मोस मिसाइलों की डील कर ली है। सबसे जबरदस्त बात यह है कि फिलीपींस अब भारत से ब्रह्मोस के अलावा आकाश एयर डिफेंस सिस्टम भी खरीदना चाहता है। इसके अलावा फिलीपींस ने भारत से कहा है कि आप जो ब्रह्मोस मिसाइलें हमें दे रहे हैं उन्हें थोड़ा और घातक बना दीजिए। इसके अलावा इन ब्रह्मोस मिसाइलों को थोड़ा कस्टमाइज कर दीजिए ताकि हम इन मिसाइलों को आसानी से डिप्लॉय कर सके। आपको बता दें कि भारत के मुकाबले फिलीपींस की सड़कें और पुल उतने मजबूत नहीं है। ब्रह्मोस मिसाइल और इसके लांचर काफी भारी होते हैं। इसीलिए फिलीपींस चाहता है कि ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम या गाड़ियों में कुछ ऐसे बदलाव किए जाए ताकि वह हमारी सड़कों और पुलों पर आराम से चल पाएं। फिलीपींस के रक्षा सचिव गिलबर्टो ने ब्रह्मोस मिसाइल पर जो बयान दिया है वो सुनने लायक है। वी आर वेरी प्राउड टू बी द फर्स्ट फॉरेन कंट्री टू बी एबल टू एक्वायर एंड हैव द ब्राहोस दैट बीइंग सेड वी होप टू इंक्रीस दी नंबर ऑफ ब्राह्मोस यूनिट्स वी हैव एंड वी हैव शेयरर्ड आल्सो ए विश लिस्ट ऑन द ब्राह्मोस टू द इंडियन अथॉरिटी इन ऑर्डर टू मेक इट मोर टेलर फिटेड फॉर द फिलीपीन एनवायरनमेंट