8 साल पाकिस्तानी सेना में काम करने और पाकिस्तानी सेना के सारे राज जानने के बाद एक सैनिक अब रोज भारत को खुशखबरी देगा। इस पाकिस्तानी सैनिक ने अपनी ही सेना से बगावत कर दी। यह शख्स भारत के लिए हीरे से कम नहीं है। भारत का चाहे इस व्यक्ति से कुछ लेना देना ना हो, लेकिन दुश्मन देश में यह भारत का सबसे बड़ा एसेट है। पाकिस्तान में एक ऐसी घटना हुई है जो भारत के लिए बहुत शानदार है।
दरअसल पाकिस्तानी सेना के पूर्व कैप्टन रहमान गुल को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने अपना नया कमांडर इन चीफ नियुक्त कर दिया है। यानी पाकिस्तानी सेना में काम करने वाला बड़ा अफसर अब उसी सेना के सबसे बड़े दुश्मन यानी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का हेड बन गया है। यह पाकिस्तानी सेना के इतिहास में सबसे बड़ी बगावत है। आपको बता दें कि रहमान गुल 8 सालों तक पाकिस्तान की 19वीं फ्रंटियर फोर्स रेजीमेंट में तैनात था। यह रेजीमेंट खैबर पख्तूनखुआ के एबिटाबाद में तैनात है। यह पाकिस्तानी सेना का सबसे सेंसिटिव इलाका है। यहीं पर पाकिस्तान ने ओसामा बिन लादेन को छिपाया था। सोचिए 8 साल तक इस जगह पर काम करने वाला पाकिस्तानी सैनिक अब बलूचिस्तान सेना का हेड बन गया है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की बर्बरता देख रहमान गुल ने फैसला किया कि वह अब पाकिस्तानी सेना के खिलाफ काम करेगा। रहमान गुल ने कुछ साल पहले ही बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जॉइ कर ली थी। बीएलए ज्वाइन करने के बाद रहमान गुल ने जिस तरह से बलूचिस्तान में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक्शन लिए उसी को देखते हुए इसे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का कमांडर इन चीफ बना दिया गया। 2024 को पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिकों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। वो रहमान गुल ने ही करवाया था। इसके अलावा 2025 में रहमान गुल के नेतृत्व में बलोचों ने पाकिस्तान पर सबसे बड़ा हमला करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों और पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑफिसर से भरी जाफर एक्सप्रेस को उड़ा दिया। पाकिस्तानी ट्रेन पर हुए इस हमले की प्लानिंग पत्थरों का मॉडल बनाकर की गई थी।
बलूचों ने पूरे इलाके का नक्शा पत्थरों से तैयार किया। नकली ट्रेन बनाई गई। जिसके बाद सफल ऑपरेशन को अंजाम दे भी दिया गया। सोचिए बिना टेक्नोलॉजी के रहमान गुल के नेतृत्व में बलूचों ने पाकिस्तानी सैनिकों की ट्रेन उड़ा दी। यह हमला पाकिस्तान के लिए इतना शर्मनाक था कि इज्जत बचाने के लिए पाकिस्तानी मीडिया ने उस समय खबर चलाई थी कि पाकिस्तानी सेना ने एक एनकाउंटर में रहमान गुल को मार दिया है। लेकिन आज बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने उसी रहमान गुल को अपना कमांडर इन चीफ बना दिया। यानी पाकिस्तान का एक बड़ा झूठ बेनकाब कर दिया गया है। रहमान गुल को कमांडर इन चीफ बनाना बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की एक बड़ी रणनीतिक चाल है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना में काम करने का उसका अनुभव संगठन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि रहमान गुल के अफगानिस्तान से बेहद मजबूत रिश्ते हैं। यानी जाने अनजाने में रहमान गुल अब भारत का एक एसेट बन सकता है। रहमान गुल को सबसे बड़ा मिशन यह दिया गया है कि उसे बलूचिस्तान से पूरी तरह पाकिस्तानी सेना और चीनी वर्कर्स को खदेड़ना है। अगर रहमान गुल यह करने में सफल हो जाता है तो इस जंग का सबसे बड़ा विजेता भारत बनेगा।