Cli

64 में ‘तीसरी’ शादी करेंगी अर्चना पूरन सिंह! दूसरे पति संग दोबारा फेरे! बेटे भी हुए हैरान !

Uncategorized

अर्चना पूरन सिंह करने जा रही हैं तीसरी शादी। अपने ही दूसरे पति के साथ दोबारा लेंगी सात फेरे। दोनों बेटे हैरान, होने वाली बहुएं परेशान। शादी की तारीख भी आ गई है सामने। 64 साल की उम्र में तीसरी बार दुल्हन बनेंगी लाफ्टर क्वीन। शादी की वजह का खुद किया खुलासा।64 साल की उम्र में अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर दुल्हन बनने जा रही हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। इतना ही नहीं, शादी की तारीख भी सामने आ गई है। अब आप थोड़ा कन्फ्यूज जरूर हो गए होंगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। आइए आपको पूरा मामला विस्तार से समझाते हैं।इन दिनों पॉपुलर टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा सीजन 2’ काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में कई टीवी कपल्स अपने रिश्तों और मस्ती भरे अंदाज से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो को और दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स आए दिन नए ट्विस्ट ला रहे हैं।

अब इसी कड़ी में मेकर्स ने अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की दोबारा शादी कराने की प्लानिंग की है। खास बात यह है कि इस बार यह शादी सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि पूरे धूमधाम के साथ होगी।जी हां, दरअसल हाल ही में अर्चना और परमीत सेट पर पैपराजी से बात कर रहे थे। उसी दौरान अर्चना ने अपनी दूसरी शादी की खुशखबरी साझा की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दूसरी बार शादी करने की पार्टी दो। इसके बाद शादी की तारीख का ऐलान करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह और परमीत 12 दिसंबर को दोबारा शादी करने जा रहे हैं।> > अर्चना जी, इधर…> > शादी करने की भी बधाई दो।> > जी, जी।> > प्यार में पहली शादी हमने 12 तारीख को की थी, तो…> >

गलतियां हो जाती हैं।> > अर्चना जी, आपको बुला रहे हैं।> > हम वही गलती दोहरा रहे हैं।> > लेकिन बहुत सारे लोगों के साथ।> > > अब तारीख सुनकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ना तो लाजमी था, लेकिन इस बार शादी करने की वजह भी काफी दिलचस्प है। अर्चना ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार परमीत सेठी से शादी की थी, तो सब कुछ गुपचुप तरीके से हुआ था। शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे और न ही कोई भव्य जश्न मनाया गया था। इस पर परमीत ने मजाक करते हुए कहा कि गलती हो जाती है। जिस पर अर्चना ने तुरंत जवाब दिया कि अब हम उसी गलती को दोहराने जा रहे हैं।वैसे अर्चना और परमीत की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात हुई, फिर दोस्ती हुई और उसके बाद प्यार हो गया।

लेकिन इस रिश्ते की राह इतनी आसान नहीं थी। अर्चना पहले से तलाकशुदा थीं और परमीत से करीब सात साल बड़ी भी थीं। ऐसे में परमीत के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन परमीत अपने प्यार को लेकर इतने गंभीर थे कि उन्होंने किसी की परवाह नहीं की। 30 जून 1992 को हुई इस शादी को अब 34 साल से ज्यादा हो चुके हैं।अर्चना और परमीत के परिवार की बात करें तो उनके दो बेटे हैं— आर्यमान और आयुष्मान। दोनों की सगाई हो चुकी है और अब फैंस को उनकी शादी का इंतजार है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि बेटों की शादी से पहले खुद माता-पिता एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अब हर किसी को 12 दिसंबर का इंतजार है, जब 64 साल की अर्चना फिर से दुल्हन बनेंगी और परमीत एक बार फिर अपनी ही पत्नी के साथ सात फेरे लेंगे।ब्यूरो रिपोर्ट E24.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *