Cli

सचिन के घर फिर बजेगी शहनाई? बेटी सारा को मिल गया ‘दूल्हा’?

Uncategorized

सचिन तेंदुलकर के घर क्या फिर बजने वाली है शहनाई? क्या लाडली बेटी सारा का रिश्ता पक्का हो चुका है? क्या बेटे के बाद अब मास्टर ब्लास्टर अपनी प्यारी बेटी की शादी में ठुमके लगाएंगे? भाभी ने खोल दिया है होने वाले दूल्हे के घर का पता! जन्मदिन के मौके पर छिड़ी शादी की बात, और सानिया की बात सुनते ही 29 साल की सारा शर्म से लाल हो गईं।सचिन तेंदुलकर की प्यारी बेटी सारा तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो शेयर किया। वैसे तो सारा का जन्मदिन बीते महीने की 12 तारीख को था, लेकिन उन्होंने अपने जश्न की झलकियां अब फैंस के साथ साझा की हैं। इस वीडियो में परिवार के सदस्य सारा पर प्यार लुटाते और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं।

किसी ने उनकी खुशियों की दुआ मांगी, तो किसी ने उनके सुनहरे भविष्य के लिए खास शुभकामनाएं दीं।लेकिन इस पूरे वीडियो में सारा की भाभी सानिया चंदोक की बातों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। सारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए सानिया चंदोक ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि इस साल सारा को एक अच्छा पार्टनर मिल जाए। फिर क्या था? भाभी की इस विश ने सोशल मीडिया पर सारा की शादी की अफवाहों को हवा दे दी।कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब सानिया ने होने वाले पार्टनर के रहने की जगह का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि सारा को ऐसा लाइफ पार्टनर मिले जो ‘पेरी क्रॉस रोड’ पर रहता हो, ताकि सारा हमेशा परिवार के करीब रह सकें। अब अपनी भाभी के मुंह से यह बात सुनते ही लोगों ने सारा को छेड़ना शुरू कर दिया।

आखिरकार, होने वाले दूल्हे के घर का पता जो मिल गया था!इस बीच, सारा की मां अंजलि तेंदुलकर ने भी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह दुआ करती हैं कि सारा की हर मनोकामना पूरी हो। दूसरी तरफ, पिता सचिन तेंदुलकर ने भी अपनी लाडली बेटी पर जमकर प्यार बरसाया, हालांकि उनका अंदाज ऐसा था जैसे वह ज्यादा बातें करने से बच रहे हों।वैसे सारा की शादी या रिश्ता पक्का होने को लेकर तेंदुलकर परिवार की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सारा तेंदुलकर की बात करें तो वह 29 साल की हो चुकी हैं और खुद की पहचान बनाने में जुटी हैं। वह अपना खुद का बिजनेस संभालती हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

इससे पहले उनका नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।गौरतलब है कि इसी साल 5 मार्च को सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंदोक से हुई है। यानी बेटे की शादी के बाद अब परिवार में बेटी की शादी की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। इसे देखते हुए फैंस के मन में बस एक ही सवाल है: क्या सचिन तेंदुलकर जल्द ही अपनी बेटी के हाथ पीले करने वाले हैं? क्या मास्टर ब्लास्टर के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है?फिलहाल, भाभी सानिया की इस प्यारी सी विश ने शादी की अफवाहों को हवा दे दी है। अब देखना यह होगा कि सारा की जिंदगी में उस ‘खास शख्स’ की एंट्री कब होती है।ब्यूरो रिपोर्ट E2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *