Cli

इस एक्ट्रेस से शादी करने के लिए बौद्ध भिक्षुक ने तोड़ी अपनी प्रतिज्ञा,नाम चौंका देगा।

Uncategorized

फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से रातोंरात स्टार बनीं मंदाकिनी की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्प है। उनका असली नाम यास्मीन जोसेफ है। 1985 में राज कपूर की फिल्म से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली। लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अपनी जिंदगी में एक नया रास्ता चुना।मंदाकिनी के पति का नाम डॉ. काग्यूर टी. रिनपोछे ठाकुर है। वह पहले बौद्ध भिक्षु थे और तिब्बती बौद्ध परंपरा से जुड़े एक आध्यात्मिक विद्वान माने जाते हैं।दोनों की मुलाकात के बाद प्यार हुआ।

मशहूर पत्रिका द बिलीवर में प्रकाशित एक विस्तृत लेख के मुताबिक, काग्यूर रिनपोछे ने मंदाकिनी से विवाह करने के लिए अपने भिक्षु जीवन की प्रतिज्ञाएं छोड़ दी थीं। इस फैसले के बाद उन्होंने दलाई लामा से भी मुलाकात की थी।

साल 1990 में दोनों ने शादी कर ली। विवाह के बाद मंदाकिनी ने बौद्ध धर्म अपनाया और आध्यात्मिक जीवन में रुचि लेने लगीं।इस दंपति के दो बच्चे हैं, बेटा रब्बिल और बेटी रब्जे इनाया। आज मंदाकिनी तिब्बती योग की कक्षाओं से जुड़ी हैं, जबकि उनके पति तिब्बती हर्बल सेंटर चलाते हैं।इस तरह बॉलीवुड की चमक-दमक छोड़ मंदाकिनी ने परिवार और आध्यात्मिक जीवन को प्राथमिकता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *