Cli

करवा चौथ पर सलमान खान-ऐश्वर्या राय की फोटो शेयर करना भंसाली प्रोडक्शंस को पड़ा भारी…

Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की आइकॉनिक फिल्म हम दिल दे चुके सनम आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से जुड़ी कई यादगार कहानियां आज भी बी टाउन में फेमस है। ऐसे में अब संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह कोई और नहीं बल्कि सलमान और ऐश्वर्या हैं।

आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ। दरअसल करवा चौथ के मौके पर संजय लीला भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन ने Instagram पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें शेयर की। बस फिर क्या था? इसी के बाद से ही भंसाली प्रोडक्शन मुसीबत में आ गया। भंसाली ऑनलाइन मुश्किल में फंस गए। यह तस्वीरें भंसाली की फिल्म हमदिल दे चुके सनम की है। यह इकलौती ऐसी पूरी फिल्म है जिसमें सलमान और ऐश्वर्या [संगीत] मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा था,

कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना, करवा चौथ की शुभकामनाएं। ऐश्वर्या के फैंस को यह पोस्ट बिल्कुल भी पसंद नहीं आई क्योंकि सलमान के साथ ऐश्वर्या का अतीत काफी विवादों से भरा रहा है और उन्होंने पहले सलमान खान पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे।

एक यूजर ने लिखा जिसने भी ऐसा किया है चाहे वह सोशल मीडिया इंटर्न हो या भंसाली की पीआर टीम वो बहुत घटिया इंसान है। ऐसे लोगों को नर्क में जाना चाहिए। उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इनकी हिम्मत कैसे हुई कि इन्होंने खासतौर पर इन दोनों की तस्वीरें पोस्ट की। बॉलीवुड ऐसे ही बेकार नहीं है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है कमेंट कर जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *