Cli

मनोज बाजपेयी ने खोली इंडस्ट्री की पोल! किया चौंकानेवाला खुलासा

Uncategorized

बॉलीवुड में अब कहानियों का अंदाज बदल रहा है और महिला किरदार भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. इस बदलाव पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी राय रखी है. उन्होंने विद्या बालन और काजोल जैसी अभिनेत्रियों की फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि महिला प्रधान कहानियों का चलन नया नहीं है. उनके मुताबिक, यह बदलाव लंबे समय से जारी है.

अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘गजब रात’ में नजर आ रहे हैं. अभिनेता का मानना है कि जहां मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में हमेशा से ही पुरुष किरदारों का दबदबा रहा है, वहां महिलाएं भी धीरे-धीरे और मजबूती से फिल्मों में लीड करती आ रही हैं. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘हीरोइनें लंबे समय से हीरो के तौर पर आ रही हैं. विद्या बालन और काजोल की ऐसी कई फिल्में मुझे याद हैं, जो महिला प्रधान रही हैं. धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बदलाव लंबे समय से हो रहा है.

अभिनेता ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से महिलाओं पर केंद्रित कहानियां ज्यादा बनने लगी हैं, क्योंकि ऐसे प्रोजेक्ट्स में उतना पैसा नहीं लगता जितना सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में लगता है. मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘ओटीटी के आने के बाद महिला प्रधान फिल्में या सीरीज देखने को मिल रही हैं, क्योंकि इन्हें रिलीज करने की कीमत उतनी बड़ी नहीं होती है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *