Cli

सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर दफन हैं मधुबाला-दिलीप कुमार? किस वजह से हुआ था ब्रेकअप?

Uncategorized

हिंदी सिनेमा में मधुबाला और दिलीप कुमार की लव स्टोरी पर आज भी चर्चा में होती है. हालांकि, दोनों का प्यार मुकम्मल नहीं हो पाया था. हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने दावा किया कि दिलीप कुमार ने मधुबाला से इसलिए रिश्ता तोड़ा था, क्योंकि वह दिल की बीमारी जूझ रही थीं और वह बच्चे पैदा नहीं कर सकती थीं. मगर अब मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी बीमारी का पता काफी बाद में चला था. मधुर ने यह भी बताया कि मधुबाला और दिलीप कुमार को एक ही कब्रिस्तान में आस-पास ही दफनाया गया है

हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की सबसे खूबसूरत अदाकारा मधुबाला और सुपरस्टार दिलीप कुमार की अधूरी प्रेम कहानी के चर्चे आज भी फैंस के बीच दिलचस्पी जगाते हैं. दोनों के ब्रेकअप को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं. हाल ही में मुमताज ने दावा किया था कि दिल की बीमारी और संतान न होने की वजह से दिलीप कुमार ने मधुबाला से दूरी बना ली थी. हालांकि, अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज किया है.

विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में मधुर ने दोनों के ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी और लंबी कहानी है. उन्होंने साफ किया कि मधुबाला को दिल की बीमारी काफी बाद में हुई थी. तब तक दिलीप कुमार उनकी जिंदगी में नहीं थे. मधुर के मुताबिक, मधुबाला को दिल की बीमारी का पता 1958 में फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ की शूटिंग के दौरान चला था. मुमताज के दावे को खारिज करते हुए मधुर ने उन्होंने कहा कि उनका बयान पूरी तरह से गलत है. मधुर ने यह भी खुलासा किया कि दिलीप कुमार और मधुबाला मुंबई के जुहू मुस्लिम कब्रिस्तान में एक-दूसरे से महज 5 से 10 मीटर की दूरी पर दफन हैं.

मधुबाला के पिता की वजह से टूटा था रिश्ता?बताया जाता है कि फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ की शूटिंग के दौरान साल 1957 में मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता खत्म हो गया था. इसकी बड़ी वजह दिलीप कुमार और मधुबाला के पिता अताउल्लाह खान के बीच की अनबन मानी जाती है, जो इस रिश्ते के खिलाफ थे. हालांकि, उनके अलग होने की कहानी सिर्फ दिल की बीमारी या किसी एक वजह तक सीमित नहीं थी.

दिलीप कुमार-मधुबाला के बीच क्यों आई कड़वाहट?दिलीप कुमार ने अपनी आत्मकथा ‘द सब्सटेंस एंड द शैडो’ में बताया था कि अताउल्लाह खान एक फिल्म स्टूडियो खोलना चाहते थे, जिसमें वह दिलीप और मधुबाला को लीड सितारों के रूप में रखना चाहते थे. मगर दिलीप कुमार इस प्रस्ताव से सहज नहीं थे, जिससे दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई. ‘मुगल-ए-आजम’ की शूटिंग के समय तक दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो चुकी थी. अपनी किताब में दिलीप कुमार ने यह भी साफ किया था कि मधुबाला की दिल की बीमारी का उनके ब्रेकअप से कोई लेना-देना नहीं था.36 साल की उम्र में मधुबाला का हुआ था निधनमधुबाला की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई और उनका वजन काफी कम हो गया था. अपनी बहन के जीवन के आखिरी दिनों को याद करते हुए मधुर ने कहा, ‘वह बेहद गंभीर रूप से बीमार थीं. उन्हें सांस लेने में खासी तकलीफ होती थी और इसी वजह से उनका निधन हुआ. वह 30 साल की उम्र से पहले ही बिस्तर पर आ गई थीं.’ मधुबाला का 36 साल की उम्र में निधन हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *