बॉलीवुड में बयानों पर चर्चा और विवाद होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे कमेंट्स आ जाते हैं जो लंबे समय तक सुर्खियां बने रहते हैं। ऐसा ही एक मामला था सीनियर एक्टर अनु कपूर का जिन्होंने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के लिए दुदिया बदन वाला कमेंट किया था। इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था। अनु कपूर ट्रोल भी हुए थे और उन्होंने सफाई भी दी थी। लेकिन अब जिस शख्स पर यह बात कही गई थी यानी तमन्ना भाटिया उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया था।
अब आखिरकार तमन्ना ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और ऐसा जवाब दिया है जो काफी चर्चा में है। तमन्ना ने साफ-साफ कह दिया कि वह ऐसी बातों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि तमन्ना ने क्या कहा और यह पूरा मामला आखिर शुरू कहां से हुआ था। दरअसल हाल ही में एनडीटीवी के एक इवेंट में तमन्ना भाटिया पहुंची थी। वहां उनके रंग रूप, बॉडी पर होने वाले टिप्पणियों और उनकी ऑन स्क्रीन इमेज को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वो चाहती हैं कि दर्शक उन्हें सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस या बोल्ड इमेज से अलग हटकर देखें।
क्या उनकी हालिया फिल्में उनके इमेज बदलने की कोशिश करती हैं? इस पर तमन्ना ने बहुत ही शांत और सुलझा हुआ जवाब दिया। तमन्ना ने कहा कि एक क्रिएटिव इंसान के लिए सुनना बहुत जरूरी होता है। लेकिन इसके साथ-साथ यह समझना भी उतना ही जरूरी है कि किस बात को अपने पास रखना है और किस बात को पूरी तरह नजरअंदाज कर देना है। तमन्ना ने सामने बैठी सवाल पूछने वाली महिला से कहा, “आप भी एक महिला हैं।” इसलिए समझ सकती हैं कि अगर हम ऐसी बातों को महत्व देने लगे, तो शायद ही जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे। तमन्ना ने आगे एकदम साफ शब्दों में कहा, मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती। मैं अपने काम पर ध्यान देती हूं। मैं उस चीज पर फोकस करती हूं जिसे बनाना चाहती हूं और अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देती हूं।
यही नहीं तमन्ना ने अपने काम करने के नजरिए पर भी बात रखी। उन्होंने कहा मेरे हिसाब से मैं अपना काम एक सेवा की तरह करना चाहती हूं और मैं ऐसा करती भी हूं। शायद यही वजह है कि मेरा काम लोगों के दिलों तक पहुंचता है। यह बिल्कुल सही जगह से आता है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया हाल ही में 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई फिल्म द वन में नजर आई थी। अब आपको याद दिलाते हैं कि यह पूरा मामला आखिर शुरू कैसे हुआ था? बात पिछले साल की है जब यूबर और जर्नलिस्ट शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान अनु कपूर फिल्म्स 3 2 के ब्लॉकबस्टर गाने आज की रात को लेकर बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान शुभांकर ने अनु कपूर से पूछा था कि क्या उन्हें यह गाना पसंद आया? साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद तमन्ना को काफी पसंद करते हैं। बस इसी बात पर अनु कपूर ने वो बयान दिया जिस पर विवाद खड़ा हो गया। अनु कपूर ने कहा था माशा्लाह क्या दूधिया बदन है।
यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा था बहन आपके गाने से अपने शरीर से अपने दूधिया चेहरे से हमारे बच्चों को सुलाती हैं। बहुत अच्छी बात है। अनुू कपूर ने यह भी जोड़ दिया था कि देश पर कृपा होगी अगर हमारे देश के बच्चे अच्छी और स्वस्थ नींद सोएं।