Cli

“कई मर्दों संग रिलेशन…खुद की लव लाइफ को लेकर ये क्या बोल गई मशहूर एक्ट्रेस तगड़ा वायरल हुआ बयान!

Uncategorized

कई मर्दों संग रिलेशन पर एक्ट्रेस का बयान, कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट हो गया वायरल। महिलाओं की लव लाइफ पर सवाल उठाने वालों को जमकर सुनाया। गुस्से में यह क्या बोल गई हीरोइन? फैंस के आ रहे तरह-तरह के रिएक्शंस। इन दिनों एक्ट्रेस शाहाना गोस्वामी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है।

वजह है उनके रिश्ते को लेकर दिया गया एक बयान जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात करते हुए बताया था कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं जिनके साथ उनका लंबे समय से कनेक्शन है। कभी यह कनेक्शन सिर्फ दोस्ती तक लिमिटेड रहता है तो कभी इसमें फिजिकल रिलेशन भी शामिल हो सकता है। शाहाना का मानना है कि उनके पास देने के लिए बहुत प्यार है तो वह इसे सिर्फ एक इंसान तक लिमिटेड क्यों रखें? बस फिर क्या था उनके इस बयान पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शंस देने शुरू कर दिए।

कुछ ने उनकी पसंद का सपोर्ट किया तो कुछ ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लेकिन अब शाहाना के सपोर्ट में एक्ट्रेस श्वेता केसवानी उतर आई हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर शहाना अपनी जिंदगी में खुश हैं तो किसी दूसरे को इससे परेशानी क्यों होनी चाहिए।

मुझे लगता है कि शहाना कमाल की हैं। अगर वह इतने लोगों के साथ अपने रिश्ते संभाल सकती हैं तो यह अच्छी बात है। एक रिश्ता संभालना भी मानसिक तौर पर कितना मुश्किल होता है। यह थका देने वाला होता है। सोचिए अगर पांच रिश्ते हों तो अगर उन्हें इसमें खुशी मिलती है और वो इसे जारी रखना चाहती हैं तो यह उनके लिए अच्छी बात है। इतना ही नहीं श्वेता ने समाज की उस सोच पर भी सवाल उठाए जिसमें आदमियों और महिलाओं के लिए अलग-अलग नियम बना दिए गए हैं।

उनका कहना है कि जब कोई पुरुष शादी के बाहर अफेयर करता है तो अक्सर लोग उतनी सख्ती से सवाल नहीं उठाते। लेकिन जब कोई महिला अपनी मर्जी से रिश्ते बनाती है या अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात करती है तो उसे तुरंत जज कर लिया जाता है। उसे तरह-तरह के नाम दिए जाते हैं।

उसके कैरेक्टर पर सवाल खड़े किए जाते हैं। श्वेता के मुताबिक यही समाज का दोहरा रवैया है जो महिलाओं को अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की आजादी नहीं देता। वहीं एक्ट्रेस ने शाहाना को ट्रोल करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरों की जिंदगी पर किए गए कमेंट्स अक्सर कमेंट करने वाले की अपनी सोच को दिखाता है। शाहाना अपनी जिंदगी जी रही हैं तो लोगों को भी अपने काम से काम रखना चाहिए।

बता दें कि श्वेता केसवानी कहानी घर-घर की और बाप, बहू और बेबी जैसे टीवी शोज़ में नजर आ चुकी हैं। वहीं शाहाना गोस्वामी रॉक ऑन फिराक जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल शाहाना की लव लाइफ पर छुड़ी इस बहस ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर महिलाओं की पसंद पर सवाल उठाने का सिलसिला कब थमेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *