रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ का क्रेज अब पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है. कराची के एक मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘रामायण’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी देखने को मिल रहा है.
पाकिस्तान में भी ‘रामायण’ को लेकर काफी बज बना हुआ है.कराची के मंदिर में लगाया गया ‘रामायण’ का पोस्टरनितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर पाकिस्तान के कराची में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यहां एक मंदिर में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म का पोस्टर लगाया गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग फिल्म की तारीफ करते और इसकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों ने फिल्म की सफलता की कामना की,
तो कुछ ने इसके ऑस्कर जीतने की उम्मीद भी जताई.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरलदरअसल, पाकिस्तान के कराची में रहने वाले एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वहां के हिंदू समुदाय के कुछ लोग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में लोग मंदिर में फिल्म का पोस्टर लगाते दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी को शुभकामनाएं दीं
.कुछ लोगों ने उम्मीद जताई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और दुनियाभर में अपनी पहचान बनाएगी. वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म के ऑस्कर जीतने की भी कामना की. क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी ‘रामायण’?पाकिस्तान में फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह सामने आने के बाद अब इसकी रिलीज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव के चलते पाकिस्तानी सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों की रिलीज प्रभावित होती रही है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को पाकिस्तान में रिलीज होने का मौका मिलता है या नहीं.