रामचरण की फिल्म पेटी को लेकर हुआ ऑब्जेक्टिफिकेशन कॉन्ट्रोवर्सी तो आपको याद ही होगा। फिल्म में जानवी कपूर के किरदार को जिस तरह से दिखाया गया था उस पर खूब बवाल मचा था। लेकिन अब खुद जानवी कपूर ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और यह भी माना है कि इस मामले में उनसे भी गलती हुई है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह तक स्वीकार किया है कि इस बात का बोझ उनके मन में हमेशा रहेगा। दरअसल जानवी कपूर हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण सीजन 9 में पहुंची थी।
यहां बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने उनसे पेटी में उनके किरदार को लेकर हुए क्रिटिसिज्म पर सवाल किया तो जानवी ने बेहद खुलकर अपनी बात रखी। एक्टर्स ने माना कि फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह से प्रेजेंट किया गया उसे बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता था। जानवी ने कहा कि इस तरह की कहानी का सोसाइटी पर खासकर महिलाओं पर जो नेगेटिव इंपैक्ट पड़ सकता है, वह उनके लिए एक भारी बोझ की तरह है। उन्होंने यह भी माना कि क्या वह ज्यादा सतर्क रह सकती थी?
क्या वह कुछ और कर सकती थी? तो उनका जवाब था, बिल्कुल। हां, जानवी कपूर ने यह भी स्वीकार किया है कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफिकेशन हुआ है और कुछ दृश्यों को लेकर यह सवाल भी उठाया गया कि क्या वो सेक्सुअल हरासमेंट को नॉर्मलाइज करते हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक अब वो बस इतना कर सकती हैं कि आगे से इस तरह की चीजें दोबारा ना करें। लेकिन दोस्तों जानवी कपूर ने यहां सिर्फ अपनी बात रखकर जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ा है बल्कि यह भी माना है कि उन्हें अपनी तरफ से रिस्पांसिबिलिटी भी लेनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा है कि वह इंडस्ट्री में एक प्रिविलेज्ड पोजीशन से आती हैं और उन्हें अपने इस प्रिविलेज का इस्तेमाल करना चाहिए था। अगर उन्हें किसी सीन को लेकर या फिर अपने किरदार को लेकर कोई परेशानी थी तो उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए थी और काफी मजबूती से इसे पेश करना चाहिए था। हालांकि जानवी ने यह भी बताया कि फिल्म मेकिंग के दौरान हर चीज पहले से ही तय नहीं होती है। खासकर कुछ फिल्मों में पूरी तरह से तैयार स्क्रिप्ट और कैमरा एंगल्स की जानकारी पहले से मिलना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में कई बार एक एक्टर को डायरेक्टर की विज़न के हिसाब से काम करना ही पड़ता है।
जानवी ने कहा कि जैसे-जैसे उन्हें चीजों की जानकारी मिलती गई, उन्होंने हालात को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की। वहीं फिलहाल जानवी कपूर का यह बयान चर्चा में है क्योंकि उन्होंने इस विवाद में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए माना है कि उन्हें अपने प्रिविलेज का बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए था। लेकिन अब सवाल यह है कि फिल्मों में किसी फीमेल कैरेक्टर को किस तरह से प्रेजेंट किया जाता है?