Cli

पति के अ;त्या;चार से तंग थी मशहूर एक्ट्रेस ,हुआ दर्दनाक मौ;त।

Uncategorized

साउथ सिनेमा की वो हसीना जिसकी अदाओं पर लाखों लोग फिदा थे। जिसकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते थे। लेकिन इसी चमकती दुनिया के पीछे छिपा था दर्द अकेलापन और ऐसी कहानी जिसका अंत आज भी लोगों को हैरान कर देता है। शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने वाली इस एक्ट्रेस की जिंदगी आखिर कैसे बिखर गई?

क्यों इस हसीना की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया? जिंदगी पर बनी फिल्म द डर्टी पिक्चर ने खूब सुर्खियां बटोरी। हम बात कर रहे हैं सिल्क स्मिता की जिनका असली नाम विजय लक्ष्मी था।

सिल्क स्मिता अपने दौर की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में एक थी। उनकी बोल्ड अंदाज, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और डांस का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। तमिल, तेलुगु, मले, आलम, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम करके उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। लेकिन जिस जिंदगी को बाहर से लोग ग्लैमरस समझते हैं, उसके पीछे स्ट्रगल की एक लंबी कहानी होती है। गरीबी से शुरू हुआ सफर, कम उम्र में शादी और फिर जुल्मों की दास्तान। 2 दिसंबर 1960 को आंध्र प्रदेश में जन्मी सिल्क स्मिता का बचपन आर्थिक तंगी से गुजरा।

परिवार की हालत ऐसी थी कि उनकी पढ़ाई भी पूरी नहीं हो सकी। कम उम्र में उनकी शादी कर दी गई लेकिन शादी के बाद भी परेशानी ने पीछा नहीं छोड़ा। कई मीडिया रिपोर्ट में उनकी शादीशुदा जिंदगी को मुश्किलों से भरा बताया गया। घरेलू परेशानियों के बीच सिल्क ने अपना घर छोड़ने का फैसला किया और चेन्नई पहुंच गई। यहां उन्होंने छोटे-मोटे काम किए और धीरे-धीरे फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का रास्ता तलाशा। सिल्क के मन में एक्ट्रेस बनने का सपना था। शुरुआत में उन्होंने मेकअप से जुड़े काम किए लेकिन उनका असली लक्ष्य कैमरे के सामने आना था। आखिरकार उन्होंने फिल्मों में काम करने का मौका मिला और यहीं से उनकी किस्मत बदलने लगी। सिल्क स्मिता की स्क्रीन प्रेजेंस इतनी ज्यादा इफेक्टिव थी कि जल्दी वो साउथ सिनेमा का एक जाना पहचाना चेहरा बन गई। उनके डांस नंबर, उनका बोल्ड अंदाज फिल्मों की चर्चा का एक बड़ा हिस्सा बन गया।

देखते ही देखते सिल्क ने अपने एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया। करीब डेढ़ दशक के करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके जीवन से प्रेरित फिल्म द डर्टी पिक्चर 2011 में रिलीज हुई जिसमें विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन सफलता के सफर में एक ऐसा मोड़ भी आया जिसने सिल्क की जिंदगी को मुश्किलों में डाल दिया। स्टारडम मिला पैसा आया लेकिन जिंदगी में सुकून कभी नहीं मिला। सिल्क स्मिता ने फिल्मों से एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा लेकिन उनके निवेश और प्रोडक्शन से जुड़े प्रयासों को नुकसान होने की खबर सामने आई। आर्थिक परेशानियों और निजी जिंदगी के तनाव ने उनकी जिंदगी को और भी ज्यादा मुश्किल बना दिया।

उनके जीवन से जुड़ी कई रिपोर्ट में शराब की लत अकेलेपन का भी जिक्र मिलता है। जिस एक्टर्स की जिंदगी बाहर से बेहद शानदार दिखाई देती थी, वह अंदर से किन परेशानियों से जूझ रही थी, इसका पूरा सच आज भी सामने नहीं आया। फिर आया 23 सितंबर 1996 का दिन जब सिल्क स्मिता चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई। उस वक्त उनकी उम्र करीब 35 साल की थी और उनकी अचानक मौत की खबर ने फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को सदमे में डाल दिया। सिल्क स्मिता की मौत को आत्महत्या बताया गया और उनकी मौत के बाद कई तरह की चर्चाएं और उनकी लाइफ को लेकर के कई तरह के सवाल उठे।

लेकिन उनकी जिंदगी के आखिरी दिनों में वास्तव में क्या हुआ था? इसको लेकर आज भी चीजें दिलचस्प बनी हुई और सवाल बने हुए हैं। उनके मौत के पीछे किसी दूसरे व्यक्ति का हाथ होने जैसी अटकलों को बिना ठोस सबूत के सच नहीं माना जा सकता। उनकी कहानी का दर्दनाक पहलू यही है कि पर्दे पर लोगों को एंटरटेन करने वाली यह एक्ट्रेस निजी जिंदगी में किन हालात से गुजर रही थी इसका पूरा जवाब आज भी लोगों के पास नहीं है।

सिल्क स्मिता की जिंदगी शोहरत, संघर्ष और निजी परेशानियों की ऐसी कहानी बन गई जिसे सिनेमा ने कभी नहीं भुला पाया और उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई। अपनी एक अलग विरासत छोड़ी। लेकिन सवाल आज भी वही है जिस हसीना के नाम का कभी सिनेमा में जलवा था उसकी जिंदगी आखिर इतनी दर्दनाक मोड़ पर कैसे पहुंच गई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *