Cli

8 महीने में ही रश्मिका – विजय के रिश्ते में आई दरार?शुरू हुई खटपट? रिश्ते का सच चौंका देगा।

Uncategorized

क्या रश्मिका और विजय के रिश्ते में दरार आ गई है? क्या शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही परेशानी शुरू हो गई? विजय ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका को अनफॉलो कर दिया। करण जौहर के शो के बाद अनबन शुरू हुई। जानिए उनके रिश्ते की सच्चाई।रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं।

उनकी लव स्टोरी अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती है। अब ये कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिर से खबरों में है।रश्मिका और विजय ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। इसी बीच ये कपल एक-दूसरे के करीब आए, और कई सालों तक डेटिंग के बाद उन्होंने फरवरी 2026 में शादी कर ली।

हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि शादी के सिर्फ 8 महीने बाद ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। कपल के बीच अनबन की बातें शुरू हो गई हैं।दरअसल, रश्मिका और विजय हाल ही में कॉफी विद करण के सीजन 9 में नजर आए थे। इस दौरान रश्मिका और विजय ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। शो में जब होस्ट करण जौहर ने पूछा कि क्या विजय ने रश्मिका को प्रपोज किया था? तो रश्मिका ने इससे इनकार कर दिया। इस पर विजय ने बताया कि रश्मिका ने सबसे पहले एयरपोर्ट पर शादी की बात की थी। फिर उन्होंने कहा कि उन्होंने रश्मिका से कहा था कि वो उनसे 100 बार शादी के लिए पूछे।

इस पर रश्मिका ने खुलासा किया कि उन्होंने दरअसल पूरे एक साल तक उनसे शादी के लिए पूछा था। हालांकि, शो के क्लिप्स तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, और लोग लगातार विजय को ट्रोल कर रहे हैं। लोग विजय के इस बयान का मजाक भी उड़ा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें रेड फ्लैग तक कहा जा रहा है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि विजय ये बात सिर्फ मजाक में कह रहे हैं।लेकिन क्या ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद विजय ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका को अनफॉलो कर दिया है? क्योंकि सोशल मीडिया पर कई तरह की रिपोर्ट्स चल रही हैं, और विजय का इंस्टाग्राम भी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि विजय ने इंस्टाग्राम पर रश्मिका को अनफॉलो कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि विजय ने कभी रश्मिका को इंस्टाग्राम पर फॉलो ही नहीं किया था।

एक्टर इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते हैं। हालांकि, इसको लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।इसके अलावा, रश्मिका और विजय के रिश्ते में कोई दरार नहीं आई है। इतना ही नहीं, कपल ने सोशल मीडिया पर चल रही ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।आपको बता दें कि रश्मिका और विजय पहली बार फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर मिले थे। इसी दौरान उनकी प्यार और दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इसके बाद कपल ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को पब्लिक से छुपा कर रखा। हालांकि, 26 फरवरी 2026 को कपल ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *