करीना कपूर के पिता को गंभीर बीमारी याददाश्त कमजोर बोलने में भी दिक्कत। रणधीर कपूर की हालत खराब। 79 की उम्र में सहारे को मोहताज। चिंता में करिश्मा कपूर पत्नी बबीता निभा रही साथ। बेटियां रख रही पिता का ध्यान। बॉलीवुड के आइकॉनिक कपूर खानदान से एक ऐसी खबर सामने आई है
जिसने फैंस को इमोशनल कर दिया है। 79 साल की उम्र में करीना कपूर करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी लाडली बेटी करीना कपूर खान ने किया है। जी हां, पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल हाल ही में करीना कपूर खान ने Netflix के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने माता-पिता से जुड़ा एक प्यारा सा किस्सा शेयर किया। करीना ने बताया कि बीते दिन उनके मम्मी पापा उनसे मिलने घर आए हुए थे। उनके पिता रणधीर कपूर अब करीब 80 साल के हो चुके हैं और उनकी याददाश्त पहले जैसी नहीं रही। उनके पिता डिमेंशिया से जूझ रहे हैं और ऐसे में वह अक्सर पुरानी फिल्में देखते रहते हैं।
लेकिन इसी बीच एक ऐसा पल आया जिसने करीना के चेहरे पर मुस्कान ला दी। करीना ने बताया कि कल मेरे मम्मी पापा घर आए। मेरे पापा लगभग 80 के हैं। वो पुरानी फिल्में देखते रहते हैं क्योंकि उनकी याददाश्त तो थोड़ी कमजोर हो गई है। उन्हें डिमेंशिया है। फिर मैंने उनसे कहा कि मैं कपिल के शो के लिए जा रही हूं। उनकी आंखें चमक उठी। उन्होंने कहा मैं यह जरूर देखूंगा। अब रणधीर कपूर की सेहत को लेकर चर्चा हो रही है तो डिमेंशिया को समझना भी बहुत जरूरी है। डिमेंशिया याददाश्त सोचने, समझने और रोजमर्रा के काम की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इसमें इंसान को हाल की बातें याद रखने में परेशानी हो सकती है। फैसले लेने में भी मुश्किल आ सकती है और कई बार बोलने या सही शब्द ढूंढने में भी दिक्कत होती है।
कुछ लोगों के बिहेवियर में बदलाव आने लगता है तो कुछ को जानी पहचानी जगहों या लोगों को पहचानने में परेशानी हो सकती है। हालांकि हर इंसान में इसके लक्षण एक जैसे नहीं होते और इसकी सीरियसनेस भी अलग-अलग हो सकती है। वहीं रणधीर कपूर के लिए इस समय उनका परिवार सबसे बड़ी ताकत है। उनकी पत्नी बबीता मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी रहती हैं। तो दोनों बेटियां करीना और करिश्मा कपूर भी अपने पिता का पूरा ध्यान रखती हैं।
कपूर सिस्टर्स कई मौकों पर अपने परिवार के साथ नजर आ जाती हैं और पिता के लिए उनका प्यार भी किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में करीना के इस खुलासे के बाद फैंस भी रणधीर कपूर की सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनकी अच्छी सेहत की कामना भी कर रही हैं। करीना कपूर के पिता को भले ही पुरानी बातें याद रखने में परेशानी हो रही हो, लेकिन उनका अपनी बेटियों के लिए प्यार इस छोटे से किस्से में साफ नजर आता है। आखिर परिवार का साथ ही तो मुश्किल दौर में भी जिंदगी को थोड़ा आसान और खूबसूरत बना देता है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2