Cli

जब ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर चिल्लाये संजय भंसाली! सरेआम पड़ी थी डांट?

Uncategorized

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस वक्त उनके सुर्खियों में रहने की सबसे बड़ी वजह उनकी एक पुरानी फिल्म है। जिस फिल्म से जुड़े हुए कुछ किस्सों को इस फिल्म से जुड़ी हुई एक अभिनेत्री एक इंटरव्यू के दौरान साझा करती हुई नजर आती हैं। दरअसल इस फिल्म का नाम है हम दिल दे चुके सनम। इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय थी। इस फिल्म के दौरान यह कहना था अभिनेत्री स्मिता जयकर का इंटरव्यू के दौरान कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों प्यार में पड़ गए थे। दोनों असल में प्यार करते थे और इनकी केमिस्ट्री ऑन कैमरा नजर आती थी और यह केमिस्ट्री अच्छी तो लगती थी लेकिन इस केमिस्ट्री की वजह से कई बार फिल्म की शूटिंग में देरी भी होती थी। जिस वजह से सलमान खान को कई बार फटकार भी लग चुकी है। आपको बता दें कि जो एक्ट्रेस स्मिता जयकर हैं,

वह एक इंटरव्यू में नजर आई सिद्धार्थ कन के इंटरव्यू में और इस इंटरव्यू के दौरान वह ऐश्वर्या और सलमान की लव लाइफ को साझा कर रही थी। लेकिन यह भी बता रही थी कि कई बार इन दोनों की केमिस्ट्री की वजह से काफी टीम के मेंबर को सर्वाइव करना पड़ता था। उनका कहना था इंटरव्यू के दौरान कि इस फिल्म के दौरान कई बार जो शूटिंग होती थी वह सुबह 7:00 बजे होती थी और यहां हम यह देखते थे कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय लेट पहुंचते थे सेट पर जिस वजह से क्रू यहां पर शिकायत करता था नाराज होता था क्योंकि सुबह 7:00 बजे की शिफ्ट है शूटिंग है सब पहुंच जाते हैं लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय नहीं पहुंच पाते हैं वे 10:00 बजे पहुंचते थे। जिस वजह से इंतजार करना पड़ता था और पूरा का पूरा माहौल बिगड़ जाता था और इसी वजह से उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इतना ही नहीं इसके अलावा स्मिता यह बताती हैं कि आंखों की गुस्ताखियां गाने में सलमान को टेबल के आगे पीछे घूमना होता था। वहीं ऐश्वर्या साइड में खड़ी थी। हालांकि सलमान ऐश्वर्या का हाथ छूते थे।

यह जेस्चर कोरियोग्राफी का पार्ट नहीं था। संजय लीला भंसाली ने यह नोटिस किया और तुरंत सलमान खान से सवाल किया। उन्होंने सलमान से पूछा कि आपने यह क्यों किया? स्मिता ने कहा सलमान का बस ऐश्वर्या को छूने का मन किया। वो प्यार में थे इसलिए उन्हें छूने का मन किया। लेकिन सीन ऐसा नहीं था जिस वजह से संजय लीला भंसाली सलमान पर एक बार चिल्लाए भी थे और पूछा था कि उसने ऐसा क्यों किया? सीन में सलमान को बस वहां खड़े होकर ऐश्वर्या को देखना था। और यही बात इंटरव्यू में वे बताती हुई नजर आई। आपको जानकारी के लिए बता दें सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था जिसके बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सलमान खान अब इन यादों से काफी आगे बढ़ चुके हैं और सलमान खान अब जिस तरह से नजर आते हैं हर लड़की उनके प्यार में दीवानी हैं। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ऐश्वर्या राय के प्यार में दीवाने थे। लेकिन अब दोनों की राहे बिलकुल अलग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *